पहले मैच में इस प्रकार नजर आएगी आईपीएल 2025 की सबसे खतरनाक टीम गुजरात टाइटंस, यहां जानिए किससे है पहला मुकाबला

शुभमन गिल आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। गुजरात टाइटंस ने अब तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। 2022 में गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल का पहला खिताब जीता था। ऐसे में एक बार फिर यह टीम अपने सपने को पूरा करने के लिए मैदान में उतरेगी।
पहले मैच में इस प्रकार नजर आएगी आईपीएल 2025 की सबसे खतरनाक टीम गुजरात टाइटंस, यहां जानिए किससे है पहला मुकाबला

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस बार आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें एक से बढ़कर एक हैं, लेकिन इन सभी टीमों में गुजरात टाइटंस की टीम भी सबसे मजबूत नजर आ रही है। दरअसल, इस टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, जोस बटलर और राशिद खान जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में यह टीम एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीतने की दावेदार मानी जा रही है।

बता दें कि आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस अपना पहला मुकाबला 25 मार्च को अहमदाबाद के मैदान में खेलेगी। यह मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात की टीम का होम ग्राउंड है। इसी मैदान पर 2022 के फाइनल मुकाबले में गुजरात ने खिताब जीता था।

गुजरात की टीम काफी संतुलित नजर आ रही

हालांकि, उस समय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या थे अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी में भी गुजरात टाइटंस ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। इस बार इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाज भी देखने को मिलेंगे। गुजरात के पहले मुकाबले से पहले अब सभी गुजरात की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

जोस बटलर भी टीम है शामिल

दरअसल, टीम में जोस बटलर भी शामिल हो गए हैं। ऐसे में क्या साई सुदर्शन को ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए भेजा जाएगा या फिर उन्हें किसी और नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा जाएगा? जबकि टीम में शाहरुख खान और ग्लेन फिलिप्स भी शामिल हैं, जो मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा, विस्फोटक बल्लेबाजों में राहुल तेवतिया का नाम भी शामिल है। गुजरात टाइटंस के पास भरपूर बल्लेबाजी देखने को मिल रही है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है:

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

साई सुदर्शन (इम्पैक्ट प्लेयर) हो सकते हैं

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews