IPL ने ही बनाई थी इस दिग्गज की जोड़ी! जब पहली नजर में हार बैठे थे दिल, पहले हो गए थे रिजेक्ट!

हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी सिर्फ क्रिकेट और बॉलीवुड की नहीं, बल्कि पेशेंस, प्यार और मौके की सही टाइमिंग की भी कहानी है। दअरसल IPL ने जहां क्रिकेट को ग्लैमर दिया, वहीं इस टूर्नामेंट ने एक क्रिकेटर और एक एक्ट्रेस को जोड़ने में भी बड़ी भूमिका निभाई। इस खबर में जानिए, कैसे शुरू हुआ दोनों का रिश्ता।
Harbhajan Singh and Geeta Basra love story

क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन नया नहीं है, लेकिन कुछ कहानियां खास होती हैं। हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी भी ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल दोनों अलग-अलग दुनिया से थे, एक क्रिकेट का बादशाह और दूसरी बॉलीवुड की चमकदार दुनिया की एक्ट्रेस। बता दें कि साल 2007 में जब हरभजन ने पहली बार गीता को एक म्यूजिक वीडियो में देखा, तो वहीं से उनका दिल आ गया। इसके बाद शुरू हुई तलाश, बातचीत, रिजेक्शन और फिर प्यार की एक लंबी लेकिन खूबसूरत जर्नी।

दरअसल हरभजन सिंह को जब गीता बसरा म्यूजिक वीडियो ‘ओ अजनबी’ में दिखीं, तो उन्होंने तुरंत दोस्तों से उनके बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार उन्होंने किसी तरह एक्ट्रेस का नंबर निकाला और बात करने की कोशिश की। वहीं भज्जी ने कॉफी पर बुलाया, लेकिन गीता ने अपने करियर पर फोकस करने की बात कहकर उन्हें मना कर दिया। हालांकि, यहीं कहानी खत्म नहीं हुई। कुछ समय बाद गीता को IPL मैच देखने की इच्छा हुई, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल रहा था। उन्होंने हरभजन को कॉल किया और टिकट की रिक्वेस्ट की। यही मौका था जब भज्जी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और टिकट अरेंज करके गीता का दिल जीत लिया। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया।

IPL कैसे बना हरभजन और गीता की जोड़ी का कनेक्शन

IPL सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं है, ये कई रिश्तों की शुरुआत और बदलाव का जरिया भी बना है। हरभजन और गीता की जोड़ी में भी IPL की बड़ी भूमिका रही। अगर गीता को IPL टिकट की जरूरत न होती, तो शायद उनकी और भज्जी की दोस्ती शुरू नहीं होती। दरअसल करीब 8 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर, पंजाब में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों से दोनों की शादी हुई। इसके बाद गीता ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और पूरी तरह से फैमिली लाइफ में रम गईं। शादी के एक साल बाद ही उनके घर पहली बार किलकारी गूंजी और साल 2021 में कपल दूसरी बार पेरेंट्स बने।

अब एक परफेक्ट फैमिली

दरअसल आज हरभजन सिंह और गीता बसरा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे मजबूत जोड़ियों में गिनी जाती है। उनकी बेटी हिनाया और बेटे जोयान के साथ दोनों एक खुशहाल परिवार की जिंदगी जी रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर फैमिली फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करते हैं, जिससे फैंस को भी उनके निजी पलों की झलक मिलती है। हरभजन भले ही अब क्रिकेट से दूर हों, लेकिन उनकी और गीता की लव स्टोरी आज भी लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है। IPL की वजह से शुरू हुआ ये रिश्ता आज भी उतना ही खूबसूरत है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews