हार्दिक पांड्या के ग्लव्स में जड़ा हुआ है डायमंड! संजू सैमसन भी देखकर हो गए हैरान, वीडियो हो रहा वायरल

देश में इस समय आईपीएल का खुमार छाया हुआ है। हर ओर आईपीएल की चर्चा हो रही है। खिलाड़ियों में भी जोश का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं, हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का है। तीनों बैठकर मजाक-मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हार्दिक पांड्या के ग्लव्स में जड़ा हुआ है डायमंड! संजू सैमसन भी देखकर हो गए हैरान, वीडियो हो रहा वायरल

आईपीएल 2025 का सीजन बेहद ही शानदार रहा है। इस सीजन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स जैसी टीमों ने इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमें इस साल संघर्ष कर रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद, जो पिछले सीजन रनर-अप रही थी, इस सीजन बेहद खराब स्थिति में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स, जो पिछले सीजन खिताब जीत चुकी थी, इस सीजन क्वालिफायर के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, हार्दिक पांड्या के ग्लव्स में डायमंड जड़ा हुआ है, जिस बात पर संजू सैमसन हार्दिक के मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

संजू सैमसन हो गए हैरान

संजू सैमसन का कहना है कि उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है जब किसी खिलाड़ी के ग्लव्स में डायमंड लगा हुआ है। दरअसल, यह वीडियो मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले का है। दोनों टीमें प्रैक्टिस सेशन के लिए मैदान में थीं। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच जमकर मस्ती देखने को मिली।

हार्दिक पांड्या के ग्लव्स में डायमंड: संजू सैमसन

वैसे तो हार्दिक पांड्या अपनी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। दरअसल, उनके टैटू और उनका फैशन हमेशा लोगों के बीच फेमस रहता है। लेकिन अब यह नई बात सामने आई है कि हार्दिक पांड्या के ग्लव्स में डायमंड लगा है। इस बात को खुद संजू सैमसन भी हजम नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, सूर्यकुमार यादव के साथ संजू सैमसन हार्दिक पांड्या के मजे ले रहे हैं। सूर्यकुमार यादव से संजू सैमसन कहते हैं, “मैंने पहली बार देखा है कि किसी खिलाड़ी के ग्लव्स में डायमंड लगा है। यह तो वायरल न्यूज़ है – हार्दिक पांड्या के ग्लव्स में लगा डायमंड।” इसके बाद सभी खिलाड़ी हंसने लगते हैं। यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। तीनों की बॉन्डिंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

बता दें कि इस सीजन सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में हैं। हार्दिक पांड्या ने अब तक आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस की टीम, कप्तान के जबरदस्त प्रदर्शन के चलते, टॉप 3 में शामिल है। आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या ने अब तक नौ मुकाबलों में 109 रन बनाए हैं। हालांकि अब तक कप्तान के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है, लेकिन गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने कमाल कर रखा है। दरअसल, नौ मुकाबलों में पांड्या 12 विकेट चटका चुके हैं।

जबकि सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में अब तक 10 मुकाबलों में 427 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकल चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews