ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों नहीं मिली हार्दिक पांड्या को जगह? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताई वजह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से वनडे और टी20 सीरीज शुरू होगी। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन इस टीम में हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है, जिसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हार्दिक पांड्या को टीम में जगह क्यों नहीं मिली है। हालांकि, इसे लेकर खुद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बड़ी जानकारी दी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों नहीं मिली हार्दिक पांड्या को जगह? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताई वजह

शनिवार को बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। हैरानी की बात है कि दोनों ही टीमों में हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें टीम में जगह नहीं दी जा रही है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज खेलेगी। इस वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज भी खेली जाएगी, लेकिन इन दोनों ही सीरीज में हार्दिक पांड्या नजर नहीं आएंगे।

हालांकि, टीम चयन के दौरान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने उनके ना चुने जाने का कारण भी बताया है। चलिए जानते हैं कि हार्दिक पांड्या को टीम में क्यों नहीं चुना गया है।

जानिए क्यों नहीं मिली टीम में जगह

दरअसल, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिट नहीं हैं। हमें अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि वह कितने अरसे तक बाहर रहेंगे। हार्दिक पांड्या जल्द ही रिकवरी शुरू करेंगे, उसके बाद ही इस बात की जानकारी मिल सकेगी। बता दें कि एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह फाइनल मुकाबले से बाहर हो गए थे। अब हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। टीम के ऐलान के दौरान अजीत अगरकर ने दो और खिलाड़ियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के वनडे टीम में जगह बनाने को लेकर भी बयान दिया।

उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। यशस्वी जायसवाल भी हैं, लोग भूल जाते हैं कि वह कितना उम्दा खिलाड़ी है। तिलक भी काफी करीब है। हमें 15 खिलाड़ी ही ले जाने हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की ही सीरीज है, टेस्ट सीरीज नहीं है जिसमें कुछ अतिरिक्त खिलाड़ी जा सकते हैं।

क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली भी होंगे बाहर?

अजीत अगरकर के इस बयान के साथ यह समझा जा सकता है कि अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जल्द ही वनडे टीम में भी दिखाई दे सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर चर्चा चल रही है कि यह दोनों खिलाड़ी वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। हाल ही में अजीत अगरकर ने यह साफ किया है कि यह दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं, यह तय नहीं है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन दोनों खिलाड़ियों की जगह तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को टीम में शामिल किया जाएगा? क्या एशिया कप 2025 में नजर आई टीम ही अब वनडे में भी दिखाई देगी?

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews