ऐसे खिलाड़ियों के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो जाता है, इंपैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर बोले हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंपैक्ट प्लेयर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हालांकि, इस नियम को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही आपत्ति जता चुके हैं। बावजूद इसके, बीसीसीआई ने इस नियम को तीन साल के लिए और बढ़ा दिया है।
ऐसे खिलाड़ियों के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो जाता है, इंपैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर बोले हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंपैक्ट प्लेयर को लेकर अपनी राय दी है। दरअसल, जब से आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर का यह नियम आया है, तब से ही इसे लेकर चर्चाएं होती रही हैं। इस नियम पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों ने भी सवाल खड़े किए थे। अब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का भी इस पर एक बड़ा बयान आया है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का कहना है कि जब इंपैक्ट प्लेयर के इस नियम को तीन साल के लिए बढ़ाया गया है, तो ऐसे में किसी भी क्रिकेटर को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए ऑलराउंडर होना जरूरी हो जाएगा। अगर कोई खिलाड़ी ऑलराउंडर है, तो उसे प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान रहेगा।

जानिए क्या है इंपैक्ट प्लेयर का यह नियम

अगर इंपैक्ट प्लेयर के नियम को समझा जाए, तो इसमें टीम पहली पारी में बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने के बाद दूसरी पारी में किसी एक खिलाड़ी को बदल सकती है। यानी, अगर पहली पारी में किसी बल्लेबाज ने बल्लेबाजी की है, तो गेंदबाजी के दौरान उसे किसी गेंदबाज से बदला जा सकता है। टीम सिचुएशन के हिसाब से यह निर्णय लेती है कि उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर किस गेंदबाज या बल्लेबाज की जरूरत है, और उसे प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लेती है। वहीं, जो खिलाड़ी पहले टीम में था, उसे मैच से बाहर कर दिया जाता है। इसी नियम को लेकर भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ियों ने भी सवाल उठाए थे। दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी इस नियम पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, बीसीसीआई ने इंपैक्ट प्लेयर नियम को 2027 तक यानी अगले तीन सालों के लिए जारी रखने का फैसला किया है।

क्या बोले कप्तान हार्दिक पांड्या?

अब इस नियम को लेकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी पूरी तरह से 50-50 ऑलराउंडर नहीं है, तो उसके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो जाता है। देखना होगा कि आगे चलकर यह नियम बदलेगा या नहीं। लेकिन अगर टीमों को अधिक ऑलराउंडरों को प्रोत्साहित करना है, तो उन्हें टीम में एक निश्चित स्थान देने की जरूरत होगी। बता दें कि आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में हार्दिक पांड्या खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन पर एक मैच का बैन लगा है। यह बैन पिछले आईपीएल सीजन का है। इसके अलावा, आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले इस बात पर भी चर्चा हो रही थी कि मुंबई इंडियंस का कप्तान किसे बनाया जाएगा। हालांकि, इस सीजन में भी हार्दिक पांड्या ही टीम के कप्तान बने रहेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews