पाकिस्तान ने जीता पहला वनडे मुकाबला, हसन नवाज ने डेब्यू मैच में किया कमाल, यहां देखिए पूरा स्कोरकार्ड

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत के हीरो बने पाकिस्तान के हसन नवाज। अपने डेब्यू मैच में इस खिलाड़ी ने कमाल कर दिखाया और वेस्टइंडीज को करारी मात दी।
पाकिस्तान ने जीता पहला वनडे मुकाबला, हसन नवाज ने डेब्यू मैच में किया कमाल, यहां देखिए पूरा स्कोरकार्ड

इस समय पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला वनडे मुकाबला पाकिस्तान के पक्ष में गया। दरअसल, पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पाकिस्तान के हसन नवाज ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। हसन नवाज ने अपने डेब्यू मैच में ही पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के दिलों में खास जगह बना ली। इस मुकाबले में बाबर आज़म ने भी 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि कप्तान भी शानदार फॉर्म में दिखाई दिए।

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान को 281 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान और डेब्यूटेंट हसन नवाज ने शानदार अर्धशतक जड़े। हसन नवाज की आतिशी पारी की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जानिए मैच का पूरा हाल

अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 10 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, हालांकि यह उन पर गलत साबित हुआ। 50 ओवर के खेल में पूरी टीम 49वें ओवर में ही पवेलियन लौट गई और वेस्टइंडीज ने कुल 280 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से एविन लुईस ने 60 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान शाई होप ने 55 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। साथ ही रोशन चेज़ के 53 रनों की बदौलत टीम ने 280 का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर से कुल 3 अर्धशतक लगाए गए, हालांकि कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया।

पाकिस्तान ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल

वहीं, इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम बेहद आसानी से लक्ष्य तक पहुंच गई। हालांकि, शुरुआत में टीम को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की ओर से सैम अय्यूब ने सभी को निराश किया, लेकिन उनके अलावा बाकी सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बाबर आज़म ने 47 रनों की पारी खेली, हालांकि वह अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके। कप्तान रिजवान ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान को अंतिम 12 ओवर में 100 रनों की जरूरत थी। इस दौरान डेब्यू मैच खेल रहे हसन नवाज ने शानदार प्रदर्शन किया। हसन नवाज ने 54 गेंदों में 63 रनों की जोरदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकले। हसन के अलावा तलत ने 41 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने मात्र 35 गेंदों में यह आतिशी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews