Hindi News

दूसरे टेस्ट मैच में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? रोहित शर्मा और शुभमन के आने से किसे जाना होगा टीम से बाहर

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले भारतीय टीम के सामने एक बड़ी मुश्किल खड़ी होती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी होने वाली है। लेकिन टीम से किसे बाहर किया जाएगा। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है।
दूसरे टेस्ट मैच में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? रोहित शर्मा और शुभमन के आने से किसे जाना होगा टीम से बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 269 रनों की करारी मात दी थी। वहीं अब 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी होती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल टीम में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की वापसी होना है।

ऐसे में किन दो प्लेयर्स को टीम से बाहर किया जाएगा। वहीं अब सवाल उठ रहा है कि वह दो प्लेयर कौन से होंगे। हालांकि पहले मैच में ध्रुव जुरेल इतना खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 पर खतरा मंडरा रहा है।

रोहित और शुभमन की होगी वापसी

दरअसल पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम की कमान जसप्रीत बुमराह ने संभाली थी। वहीं अब रोहित शर्मा जो भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान है। ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। पहले मैच में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था और दोनों पारियों में अच्छा स्कोर बनाया था। ऐसे में अगर रोहित शर्मा टीम में लौटते हैं तो केएल राहुल को बाहर जाना पड़ सकता है।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

वहीं शुभमन गिल भी दूसरे मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है की टीम से किस खिलाड़ी को बाहर किया जाएगा। दरअसल पहले मैच में यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया था और सबसे ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे मैच में यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम को मजबूती देंगे। टीम में केएल राहुल की भी जगह बन सकती है। हालांकि नीतीश रेड्डी या ध्रुव जुरैल को बाहर जाना पड़ सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews