चौथे टेस्ट मैच में कैसी नजर आएगी भारतीय टीम? क्या शुभमन गिल होंगे टीम से बाहर? जानिए किस खिलाडी को मिल सकता है मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुभमन गिल टीम से बाहर हो सकते हैं, जबकि एक अतिरिक्त स्पिनर्स के तौर पर वाशिंगटन सुंदर की एंट्री हो सकती है।
चौथे टेस्ट मैच में कैसी नजर आएगी भारतीय टीम? क्या शुभमन गिल होंगे टीम से बाहर? जानिए किस खिलाडी को मिल सकता है मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल पिछले दो मैचों से भारतीय टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। ऐसे में भारतीय टीम बल्लेबाजी में बदलाव कर सकती है। Shubman gill और यशस्वी जयसवाल पिछले दो मैच से फ्लॉप दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पहले मैच में भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग बल्लेबाजी की थी। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दोनों खिलाड़ियों को दूसरे मैच में भी ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था।

शुभमन गिल को किया जा सकता है बाहर

वहीं पिछले दो मैच पर नजर डाली जाए तो भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजी फ्लॉप दिखाई दी है, जबकि तीसरे नंबर पर शुभमन गिल भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। वहीं भारत का मिडल ऑर्डर जिसमें विराट कोहली, ऋषभ पंत और रोहित शर्मा शामिल है, भी बिखरता हुआ दिखाई दिया है। ऐसे में अब बल्लेबाजी को और मजबूत किया जा सकता है। हालांकि टीम से शुभमन गिल को बाहर किया जा सकता है। ओपनिंग बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल नजर आ सकते हैं। जबकि केएल राहुल तीसरे नंबर पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इस खिलाडी को मिल सकता है मौका!

वहीं गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए मेलबर्न टेस्ट में एक अतिरिक्त स्पिनर्स को जोड़ा जा सकता है, जिसमें वाशिंगटन सुंदर शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो टेस्ट मैच में वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा दो स्पिनर के साथ भारतीय टीम नजर आ सकती है, जबकि तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप नजर आ सकते हैं। शुभमन गिल को टीम से बाहर किया जा सकता है, जिसके चलते एक अतिरिक्त स्पिनर टीम में शामिल हो सकता है। बता दें की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की इस सीरीज में अब तक तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से एक-एक मुकाबला दोनों टीमों ने जीता है। गाबा में खेला गया तीसरा मैच ड्रॉ रहा था। ऐसे में अब आने वाले दो मुकाबले दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews