ICC T-20 World Cup 2024 : न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा बड़ा मुकाबला, WI का बैटिंग पावर टूटा, स्कोर पहुंचा 112/8

ICC T-20 World Cup 2024 : ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आज 29वां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है।
ICC T-20 World Cup 2024 : न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा बड़ा मुकाबला, WI का बैटिंग पावर टूटा, स्कोर पहुंचा 112/8

ICC T-20 World Cup 2024 : त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में आज टी-20 वर्ल्ड कप का 29वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं मैच शुरू हो जाने के बाद से ही न्यूजीलैंड की टीम जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है।

दरअसल इस बड़े मुकाबले की बात की जाए तो वेस्टइंडीज की टीम ने 17 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। इस समय शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर मौजूद हैं, और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल इस मैच में वेस्टइंडीज की शुरुआत काफी खराब रही और उनके महत्वपूर्ण बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए।

वेस्टइंडीज के विकेट गिरने का सिलसिला:

जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट सातवें ओवर में गिरा, जब जेम्स नीशम ने ओपनर ब्रैंडन किंग को डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया। इसके पहले, जॉनसन चार्ल्स बिना खाता खोले ही आउट हो गए। निकोलस पूरन ने 17 रनों की पारी खेली, जबकि रोस्टन चेज़ और रोवमैन पॉवेल क्रमशः 0 और 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

न्यूजीलैंड की टीम में अहम बदलाव:

दरअसल न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में तीन बदलाव के साथ उतरी है। जानकारी के अनुसार मैट हेनरी की जगह टिम साउदी, मिचेल ब्रेसवेल की जगह जेम्स नीशम और मार्क चापमैन की जगह रचिन रवींद्र को मौका दिया गया है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर कड़ा दबाव बनाए रखा। वेस्टइंडीज के शुरुआती बल्लेबाजों ने निराश किया, लेकिन शेरफेन रदरफोर्ड अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

मैच का महत्वपूर्ण मोड़:

वेस्टइंडीज के विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने सटीक और नियंत्रित गेंदबाजी की, जिससे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। वेस्टइंडीज को अगर मैच में वापसी करनी है तो उन्हें बाकी बचे बल्लेबाजों से उम्मीदें हैं कि वे टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाएंगे। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को इसी प्रकार की गेंदबाजी जारी रखनी होगी ताकि वे वेस्टइंडीज को एक छोटे स्कोर पर रोक सकें।

आज के मैच के लिए दोनों टीमें:

न्यूजीलैंड की टीम : केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।

वेस्टइंडीज की टीम : रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews