मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जलवा, करियर की बेस्ट रेटिंग पर पहुंचे

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज ने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचाया है। दोनों ही खिलाड़ी अपने करियर की बेस्ट रेटिंग पर पहुंच गए हैं। चलिए जानते हैं अब दोनों खिलाड़ियों ने कौन से स्थान पर कब्जा किया है।
मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जलवा, करियर की बेस्ट रेटिंग पर पहुंचे

इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को बड़ा फायदा मिला है। बता दें कि टेस्ट सीरीज में दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी मुकाबला दोनों खिलाड़ियों के लिए जबरदस्त रहा। वहीं अब दोनों ही खिलाड़ी अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं, जबकि आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने पहला स्थान हासिल किया है।

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने 9 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 विकेट चटकाए थे। यह मुकाबला इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए जबरदस्त रहा। इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने न सिर्फ मुकाबला जीता बल्कि सीरीज भी बराबर की।

जानिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का स्थान

वहीं इस शानदार प्रदर्शन के चलते मोहम्मद सिराज को 12 स्थान का फायदा हुआ है। अब सिराज 15वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की है। मोहम्मद सिराज की रेटिंग 674 अंक हो चुकी है। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा की बात की जाए तो उन्होंने 25 स्थान की छलांग लगाई है और 59वां स्थान हासिल कर लिया है। प्रसिद्ध कृष्णा अपने करियर की बेस्ट रेटिंग पर पहुंच चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की रेटिंग 368 अंक हो चुकी है। वहीं इस समय टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज का मुकाम फिर से जसप्रीत बुमराह ने हासिल कर लिया है। जसप्रीत बुमराह इस समय 889 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग पर डालें नजर

वहीं बल्लेबाजों पर नजर डाली जाए तो इस समय टेस्ट में नंबर वन का स्थान जो रूट के पास है। यह सीरीज जो रूट के लिए जबरदस्त रही। इस समय जो रूट 908 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं, जबकि दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के हैरी ब्रुक ने कब्जा जमा रखा है। हैरी ब्रुक 868 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे पर केन विलियमसन 858 रेटिंग के साथ और चौथे स्थान पर 816 रेटिंग के साथ स्टीव स्मिथ मौजूद हैं। टॉप फाइव में इस समय एकमात्र भारतीय बल्लेबाज का नाम यशस्वी जायसवाल है। जायसवाल 792 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर हैं। हालांकि टॉप टेन में सिर्फ दो भारतीय हैं। नंबर 8 पर इस समय ऋषभ पंत मौजूद हैं। ऋषभ पंत की रेटिंग 768 है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews