आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में चार चांद लगाएंगी सुनिधि चौहान, दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा मुकाबला

रविवार, 2 नवंबर को आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच होने वाला है। वहीं इस दौरान क्लोजिंग सेरेमनी में बड़े सितारे भी मौजूद रहेंगे।
आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में चार चांद लगाएंगी सुनिधि चौहान, दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा मुकाबला

आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आखिरी मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने होगी। बता दें कि यह मुकाबला नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। आखिरी मुकाबला होने के चलते इस मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे चार चांद लगाने पहुंचेंगे। बता दें कि इनमें सबसे बड़ा नाम सुनिधि चौहान का है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले की पारी के ब्रेक के दौरान सुनिधि चौहान अपनी सुरीली आवाज से समा बांधेंगी।

न सिर्फ सुनिधि चौहान बल्कि और भी कई बड़े सितारे इस दौरान नजर आएंगे। बता दें कि जब मुकाबले में पहली पारी यानी एक टीम की बल्लेबाजी पूरी हो जाएगी, तो इस ब्रेक के दौरान सुनिधि चौहान परफॉर्म करेंगी। उनके साथ 60 डांसर भी लाइव परफॉर्म करेंगे। इन सबको संजय शेट्टी द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबले में मैदान पर लेज़र शो भी आयोजित किया जाएगा।

फायरवर्क्स की भी तैयारी की गई

क्लोजिंग सेरेमनी को और भव्य बनाने के लिए आईसीसी की ओर से फायरवर्क्स की भी तैयारी की गई है, जिससे दर्शकों के लिए यह टूर्नामेंट और भी आनंदमय हो जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो क्लोजिंग सेरेमनी में लगभग 350 कलाकार परफॉर्म करेंगे और इसके साथ ही इस दौरान ड्रोन शो भी देखने को मिलेगा। न सिर्फ सुनिधि चौहान अपने गाए हुए गाने गाएंगी, बल्कि इस बड़े मुकाबले में मैच शुरू होने से पहले भारत का राष्ट्रगान भी गाएंगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रगान टेरिन बैंक द्वारा गाया जाएगा। फाइनल मुकाबले को और भी रोमांचक बनाने के लिए आईसीसी की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं। बता दें कि इस बार नया विमेंस वनडे चैंपियन मिलने वाला है।

फाइनल मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा

वहीं, क्लोजिंग सेरेमनी में अपने परफॉर्मेंस को लेकर सुनिधि चौहान भी बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि महिला वर्ल्ड कप में परफॉर्म करना मेरे लिए सम्मान की बात है और इस खास दिन के लिए मैं बेहद ज्यादा उत्साहित हूं। भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी है, मैदान पूरी तरह से भरा होगा। मुझे उम्मीद है कि माहौल बेहद शानदार रहेगा। यह दिन हम सबके लिए यादगार होने वाला है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह फाइनल मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें अब तक आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीती हैं, ऐसे में जो भी टीम फाइनल की ट्रॉफी उठाएगी, वह पहली बार खिताब जीतेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews