आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा ICC Women ODI World Cup 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

आज आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच होगा। आज होने वाला मुकाबला डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी, मुंबई में खेला जाएगा। दोपहर 3:00 बजे से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा ICC Women ODI World Cup 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

आज भारत के लिए बेहद बड़ा दिन है। बता दें कि आज आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया की टीम से होगा। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। ऐसे में आज जो टीम जीतेगी, वह साउथ अफ्रीका से फाइनल मुकाबला खेलेगी। लेकिन आज होने वाले मुकाबले पर सबसे बड़ा संकट बारिश का मंडरा रहा है। बता दें कि आईसीसी ने आज होने वाले मुकाबले के लिए रिजर्व डे का विकल्प भी रखा है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक दो बार सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं और यह तीसरी बार होगा। बता दें कि उन दो सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक बार जीत हासिल की थी। 1997 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में हराया था, जबकि 2017 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया था।

हरमनप्रीत कौर पर रहेंगी नजरें

आज होने वाले मुकाबले में सभी की नजरें हरमनप्रीत कौर पर रहेंगी। बता दें कि 2017 में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने हुई थीं, तो हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 171 रनों की पारी खेली थी और भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। आज देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या हरमनप्रीत कौर एक बार फिर ऐसा कर पाएंगी। हालांकि आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में दोनों टीमें लीग स्टेज में आमने-सामने हुई थीं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी।

मुंबई में 25% बारिश की संभावना

आज होने वाले मुकाबले पर सबसे ज्यादा चिंता बारिश ने बढ़ा दी है। दरअसल, आज मुंबई में 25% बारिश की संभावना है। मैच के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि आज के मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यानी अगर आज मुकाबला नहीं होता है, तो कल मुकाबला खेला जाएगा। अगर कल भी यह मुकाबला नहीं खेला जा सका, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम को प्वाइंट्स टेबल में बढ़त के चलते क्वालीफाई कर दिया जाएगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो बता दें कि अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विमेंस वनडे में 60 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें से 50 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत दर्ज की है। भारत को मात्र 11 मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 11 मुकाबले जीते हैं और भारत को सिर्फ तीन बार जीत मिली है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इस प्रकार हो सकती है

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री/ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग और मेगन शट।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews