ICC Women World Cup 2025 में आज इंग्लैंड और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानिए दोनों टीमों के मजबूत फैक्टर

आज मंगलवार को आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आने की कोशिश करेंगी। बता दें कि दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते थे, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
ICC Women World Cup 2025 में आज इंग्लैंड और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानिए दोनों टीमों के मजबूत फैक्टर

आज विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड के सामने बांग्लादेश की टीम होगी। चार बार की चैंपियन इंग्लैंड आज एक और मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आने की कोशिश करेगी। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 2:30 पर किया जाएगा। बता दें कि बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें वनडे क्रिकेट में दूसरी बार आमने-सामने होने जा रही हैं। साल 2022 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने 100 रनों से जीत हासिल की थी।

बांग्लादेश की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। बता दें कि बांग्लादेश पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड के सामने मैदान पर उतरेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को करारी मात दी थी। इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 69 रनों से हराया था, जबकि बांग्लादेश ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था।

पॉइंट्स टेबल पर पड़ेगा असर

दरअसल, आज होने वाला यह मुकाबला प्वाइंट्स टेबल पर भी बड़ा प्रभाव डालेगा। बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस समय तीसरे स्थान पर मौजूद है। बांग्लादेश भी अब तक सभी मुकाबले जीतने वाली टीम है और चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं पहले नंबर पर भारत और दूसरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। आज इंग्लैंड मुकाबला जीतकर पहले नंबर पर आने की कोशिश करेगा। इंग्लैंड के पास बेहतर नेट रन रेट है, जबकि बांग्लादेश को अगर पहले नंबर पर आना है तो उसे अच्छे रन रेट के साथ मुकाबला जीतना होगा। प्वाइंट्स टेबल में नीचे की चार टीमों पर नजर डाली जाए तो साउथ अफ्रीका ने फिलहाल एक मुकाबला जीता है और एक हारा है, जिसके चलते अफ्रीका की टीम पांचवें नंबर पर है। श्रीलंका छठे, न्यूजीलैंड सातवें और पाकिस्तान आठवें नंबर पर मौजूद है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम बेहद मजबूत मानी जा रही है। इंग्लैंड की टीम के पास मजबूत तेज गेंदबाज हैं स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन की स्पिन तिकड़ी इंग्लैंड को और भी मजबूत बना रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। यही स्पिन तिकड़ी बांग्लादेश को भी परेशान कर सकती है। वहीं बल्लेबाजी में टीम के लिए चुनौती बनी हुई है। हालांकि अमी जोन्स इस समय शानदार फॉर्म में चल रही हैं। दूसरी ओर बांग्लादेश की रुबिया हैदर ने पाकिस्तान के खिलाफ 54 रनों की पारी खेली थी और गेंदबाजी में शोहना अख्तर ने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। इस समय बांग्लादेश की ओर से यही खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ कमाल कर सकती हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

इंग्लैंड की टीम:

एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, एमा लैम्ब, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, डैनी व्याट-हॉज, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन फिलर, लॉरेन बेल।

बांग्लादेश की टीम :

फरगाना हक, रुबिया हैदर, शरमीन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), सोभना मोस्तरी, शोरना अख्तर, फहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर, निशिता अख्तर निशी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews