कल ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला जाएगा सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला, भारत को श्रीलंका से जीतना जरूरी, पढ़ें खबर

ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 ने अब रोमांचक मोड़ ले लिया है। दरअसल भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मैच में हरा दिया। वहीं अब भारतीय टीम के सामने श्रीलंका की मजबूत टीम की चुनौती रहने वाली है।
ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024

ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार मुकाबले खेले जा रहे है। दरअसल अब इसमें 9 अक्टूबर को भारत और श्रीलंका के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। जानकारी के अनुसार यह मैच दुबई के स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले इस मैच में जीतना ही होगा।

दरअसल श्रीलंका के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला होने वाला है। दरअसल इसके पीछे का कारण यह है कि भारतीय टीम अपने पिछले 2 मैचों में से सिर्फ एक ही जीत हासिल कर सकी है।

सेमीफाइनल में जानें के लिए अब भारतीय टीम को जीत जरूरी

जानकारी दे दें कि अपने पहले मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हार गई थी। दरअसल न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया था। हालांकि इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और पाकिस्तान को टीम को शिकस्त दी। हालांकि अब भारतीय टीम को यह जीत जरूरी है। क्योकि सेमीफाइनल में जानें के लिए भारतीय टीम को अब हर मैच को जीतना होगा।

जानिए कैसी होगी कल के मैच की पिच?

वहीं इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट पर नजर डालें तो यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर होने वाला है। वहीं इस पिच पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बराबर मानी जाती है। दरअसल भारत ने इस मैदान पर पाकिस्तान को हराया था वहीं उस मैच में लो स्कोर देखने को मिला था। ऐसे में एक बार फिर यह मैच एक लो स्कोर मुकाबला हो सकता है। जानकारी के अनुसार इस पिच पर पहले खेलने वाली टीम का औसत स्कोर 141 रनों का बताया जा रहा है। जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 125 रनों का बताया जा रहा है।

यहां जानिए कल के मुकाबले के लिए दोनों टीमें

भारत की टीम– हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा,पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन और यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, आशा सोभना।

श्रीलंका की टीम– चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), विश्मी गुनारत्ने, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सच्चिनी निसांला, सुंगधिका कुमारी, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलकशी डी सिल्वा, इनोशी प्रियदर्शनी और उद्देशिका प्रबोधनी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews