भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारत के बड़े खिलाड़ी इस सीरीज में नजर आएंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी सीरीज के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीमों में से एक मानी जाती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भारत के बल्लेबाजों को हमेशा परेशान किया है। यही कारण है कि भारत के तीन ऐसे सुरमा खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर कभी भी वनडे में शतक नहीं लगा पाए हैं।
लेकिन अब इन तीन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी के पास इस आंकड़े को बदलने का पूरा मौका है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहला शतक बना सकते हैं। अब तक राहुल के बल्ले से कई शतक और अर्धशतक निकले हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर उनका बल्ला शांत रहा है।
ये भी पढ़ें
सुरेश रैना भी नहीं लगा पाए शतक
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने दुनिया भर की टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और क्रिकेट के स्तर को अलग तरह से दिखाया। उन्हें आतिशी बल्लेबाजों में गिना जाता था। सुरेश रैना कभी भी ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में शतक नहीं लगा पाए। हालांकि अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, ऐसे में वह अपने आंकड़े को नहीं बदल सकते। सुरेश रैना ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 15 वनडे मुकाबले खेले, जिनमें मात्र 409 रन बनाए। हालांकि उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले, लेकिन शतक नहीं निकला।
पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ भी नहीं कर पाए ऐसा
वॉइस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का है। टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ को ‘द वॉल’ के नाम से जाना जाता था। राहुल द्रविड़ जब भी क्रीज पर उतरते थे तो एक मजबूत दीवार की तरह खड़े रहते थे। वनडे क्रिकेट में भी राहुल द्रविड़ पीछे नहीं थे। उन्होंने ढेर सारे रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए, मगर ऑस्ट्रेलिया में वनडे में शतक नहीं लगा पाए। राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 22 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 666 रन निकले। राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 7 अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन एक भी शतक नहीं लगाया।
केएल राहुल के पास मौका
अब तीसरे नंबर के बल्लेबाज केएल राहुल के पास इस आंकड़े को बदलने का पूरा मौका है। केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक शतक नहीं लगाया है। यूं तो केएल राहुल को क्लासिक बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने उन्हें जमकर परेशान किया है। अब तक केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 3 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 101.09 की स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए हैं। केएल राहुल के बल्ले से अब तक मात्र एक अर्धशतक निकला है और फैंस को शतक की उम्मीद है।