इरफान पठान ने चुनी पहले वनडे मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11, बल्लेबाजी में चुने सिर्फ इतने खिलाड़ी

इरफान पठान ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारत में होने वाले पहले वनडे मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 का चुनाव किया है। इरफान पठान के मुताबिक, टीम में तीन तेज गेंदबाज होने चाहिए, जबकि दो स्पिनर के साथ भारत को मैदान पर उतरना चाहिए। चलिए जानते हैं, इरफान पठान ने प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को मौका दिया है।
इरफान पठान ने चुनी पहले वनडे मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11, इस डेब्यू खिलाड़ी को दी जगह

कल भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद अहम दिन होने वाला है। लंबे समय बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबला देखने को मिलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आखिरी बार दोनों टीमें वनडे में आमने-सामने हुई थीं। कल होने वाला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने पहले वनडे मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 चुनी है।

इरफान पठान ने भारत की प्लेइंग 11 में केएल राहुल को विकेटकीपर के तौर पर चुना है, जबकि तीन तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है और दो स्पिनर्स को जगह दी है। इरफान पठान के मुताबिक, रोहित शर्मा और शुभमन गिल को ही पारी की शुरुआत करनी चाहिए।

प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को जगह

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारत की प्लेइंग 11 को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल को बतौर ओपनर बल्लेबाज टीम में शामिल किया है। रोहित लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, हालांकि वह बतौर कप्तान मैदान में नहीं उतरेंगे बल्कि बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इरफान पठान ने तीसरे नंबर के लिए हमेशा की तरह विराट कोहली को चुना है। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। विराट कोहली वनडे इतिहास में कुमार संगकारा को पीछे छोड़ने से मात्र 54 रन दूर हैं।

चौथे नंबर के लिए इस खिलाड़ी को चुना

वहीं चौथे नंबर के लिए इरफान पठान ने अपनी प्लेइंग 11 में श्रेयस अय्यर को जगह दी है। बता दें कि श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान चुना गया है। पांचवें नंबर के लिए इरफान पठान ने केएल राहुल को चुना है। केएल राहुल को विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी दी गई है। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में जगह दी गई है। अगर नीतीश कुमार रेड्डी कल होने वाला मुकाबला खेलते हैं, तो यह उनका डेब्यू मुकाबला होगा।

गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों को जगह

अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को स्पिनर के रूप में चुना गया है। बता दें कि अक्षर पटेल बल्लेबाजी में भी टीम का सहयोग कर सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को चुना गया है। हालांकि देखना दिलचस्प रहेगा कि कल भारत किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरता है।

इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews