Hindi News

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला, क्या फिर बारिश बिगाड़ेगी खेल?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
Last Updated:
आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था, ऐसे में आज दूसरे मुकाबले में फैन्स चाहेंगे कि बारिश खलल न डाले। आज होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से देखा जा सकेगा।
आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला, क्या फिर बारिश बिगाड़ेगी खेल?

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा जबकि टॉस 1:15 बजे किया जाएगा। बता दें कि सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे। इसके अलावा जिओ हॉटस्टार पर भी आप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, ऐसे में अब कुल मिलाकर चार मुकाबले ही खेले जाएंगे जिनसे यह सीरीज तय होगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मुकाबले और पांच T20 मुकाबलों की सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। भारत केवल एक मुकाबले में जीत दर्ज कर पाया था, जिसमें रोहित शर्मा ने 121 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वहीं विराट कोहली ने नाबाद 74 रन बनाए थे।

आज फिर बारिश बिगाड़ेगी खेल

आज होने वाले मुकाबले पर एक बार फिर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आज मेलबर्न में बारिश की 87% संभावनाएं हैं। आज तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ऐसे में T20 सीरीज का एक और मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

पिच रिपोर्ट देखें

मैदान पर नजर डाली जाए तो बता दें कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जाती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को हमेशा इस मैदान पर मदद मिलती आई है। मुकाबले में स्विंग देखने को मिलेगी, हालांकि मुकाबले में थोड़ा समय बीतने के बाद स्पिनर्स की भूमिका भी अहम हो जाती है। अगर बल्लेबाज कुछ समय के लिए विकेट पर टिक जाता है तो बड़ा स्कोर बनाने में आसानी होती है। स्पिनर्स को बॉल का शाइन खत्म होने के बाद टर्न मिल सकता है, जबकि तेज गेंदबाज शुरुआत में बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। अब तक इस मैदान पर कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 11 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 7 मुकाबले में चेज़ करने वाली टीम को जीत मिली है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें

वहीं दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 33 T20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 20 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, वहीं 11 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबले रद्द रहे हैं। भारत का T20 में ऑस्ट्रेलिया पर हमेशा से दबदबा रहा है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भी भारत का रिकॉर्ड शानदार है। भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से भारतीय टीम ने दो मैच में जीत हासिल की है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। भारत इस रिकॉर्ड को जारी रखना चाहेगा और T20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews