Hindi News

क्या आज फिर बारिश बिगाड़ेगी खेल? भारत को होगा सीधा फायदा, जानिए कितने प्रतिशत है बारिश की संभावना

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला T20 मुकाबला एक बार फिर बारिश की भेंट चढ़ जाएगा? बता दें कि भारत पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। अगर बारिश के चलते मुकाबला रद्द होता है तो भारत यह सीरीज जीत जाएगा। जानते हैं आज ब्रिसबेन के मैदान पर बारिश की संभावनाएं कितनी हैं।
क्या आज फिर बारिश बिगाड़ेगी खेल? भारत को होगा सीधा फायदा, जानिए कितने प्रतिशत है बारिश की संभावना

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। पहला मुकाबला बारिश ने खराब कर दिया था जबकि दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। हालांकि तीसरे और चौथे मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली है। लेकिन अब एक बार फिर पांचवें मुकाबले को लेकर यही सवाल उठ रहा है कि क्या आज फिर बारिश दखल दे सकती है और पांचवां मुकाबला एक बार फिर बारिश की भेंट चढ़ जाएगा।

आज होने वाला यह मुकाबला ब्रिसबेन के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो भारत के लिए यह अच्छी खबर रहेगी। दरअसल भारत पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है और ऐसे में भारत सीरीज जीत जाएगा।

क्या आज बारिश होगी?

आज मौसम खराब रहने वाला है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक शनिवार को ब्रिसबेन में दिनभर बादल छाए रहेंगे। आज ब्रिसबेन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। दोपहर में तेज हवाएं चलेंगी लेकिन शाम होते ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि स्थानीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 6:15 बजे शुरू होगा जबकि टॉस 5:45 बजे होगा। लेकिन टॉस और मुकाबला शुरू होने के बीच बारिश की संभावना काफी अधिक है, ऐसे में मैच पर असर पड़ सकता है।

किस समय होगी बारिश

अगर समय के हिसाब से मौसम पर नजर डालें तो शाम 5:00 बजे स्थानीय समय अनुसार बारिश की संभावना 47% जताई जा रही है, जबकि शाम 6:00 बजे यह गरज-चमक के साथ बारिश में बदल सकती है। शाम 7:00 से 8:00 बजे बारिश की संभावना 49% बताई गई है। वहीं रात 9:00 से 10:00 बजे के बीच बारिश की संभावना बढ़कर 60% तक हो जाएगी और रात 11:00 बजे बारिश की संभावना 49% रहेगी। माना जा रहा है कि आज टॉस के समय ही बारिश दखल दे सकती है, जबकि मुकाबले के दौरान कई बार बूंदाबांदी खेल बिगाड़ सकती है। हालांकि ब्रिसबेन के मैदान का ड्रेनेज सिस्टम बेहद शानदार है और थोड़े ही समय में मैदान सूख जाता है, लेकिन लगातार बारिश इस स्थिति को भी बिगाड़ सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews