भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जाएगा सीरीज का तीसरा टी 20 मैच, यहां जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आज तीसरा T20 मैच दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला वेलेरीव ओवल, होबार्ट के मैदान पर होने वाला है। चलिए जानते हैं इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन किस प्रकार रह सकती है और किन खिलाड़ियों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जाएगा सीरीज का तीसरा टी 20 मैच, यहां जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला वेलेरीव ओवल, होबार्ट के मैदान पर होने वाला है। बता दें कि अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से एक मुकाबला बिना नतीजे के रहा था, जबकि दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। दूसरे T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत अब इस सीरीज में पहली जीत की तलाश में है और सीरीज को बराबर करने का प्रयास करेगा।

आज के मुकाबले में भारतीय टीम कितने बदलावों के साथ उतरती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा। पिछले मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही थी, ऐसे में भारत अब एक्स्ट्रा बल्लेबाज के साथ मैदान में उतर सकता है। बता दें कि आज खेला जाने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें

अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो ओवरऑल क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 34 T20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 20 मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि 12 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। यानी भारत T20 में ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहा है। इतना ही नहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर रिकॉर्ड देखा जाए तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 7 मुकाबले भारतीय टीम ने जीते हैं और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं दो मुकाबले बिना नतीजे के रहे हैं। अगर आज भारत को इस मुकाबले में हार मिलती है तो भारत इस सीरीज में पीछे हो जाएगा और सीरीज नहीं जीत सकेगा।

इन खिलाड़ियों से रहेगी उम्मीदें

आज होने वाले मुकाबले में भारतीय फैंस की नजरें सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल पर रहेंगी। पहले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में दोनों का प्रदर्शन खराब रहा। ऐसे में उम्मीद रहेगी कि दोनों खिलाड़ी आज बड़ा स्कोर बनाएं। भारत की ओर से अब तक खेले गए मुकाबलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन अभिषेक शर्मा के बल्ले से देखने को मिला है। अभिषेक शर्मा ने दो मुकाबलों में 87 रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने एक मैच में दो विकेट झटके हैं।

अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम पर नजर डाली जाए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक सबसे ज्यादा रन मिशेल मार्श के बल्ले से निकले हैं। मिशेल मार्श ने एक मुकाबले में 46 रन बनाए हैं, जबकि जोश हेजलवुड ने दो मुकाबलों में तीन विकेट झटके हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा / अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुल्लेमन / एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews