IND vs AUS : इस दिन मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानिए कब से शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज?

आखिरी बार विराट कोहली और रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 में खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों खिलाड़ियों को दर्शकों ने क्रिकेट के मैदान पर नहीं देखा है, लेकिन अब दर्शकों का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। बता दें कि जल्द ही दोनों खिलाड़ी मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।
IND vs AUS : इस दिन मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानिए कब से शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज?

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों ने T20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके चलते इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी दोनों खिलाड़ी नजर नहीं आए और एशिया कप 2025 में भी दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर नहीं देखा जा सका। इसके चलते अब इंटरनेशनल क्रिकेट के फैंस इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी जल्द ही मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे पर टीम वनडे मुकाबले भी खेलेगी। इन वनडे मुकाबलों में विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय टीम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सभी जानते हैं भारत का यह ऑस्ट्रेलिया दौरा कब से शुरू हो रहा है।

19 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से क्रिकेट की शानदार सीरीज शुरू हो रही है। बता दें कि भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी, जो कि 8 नवंबर तक खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम तीन वनडे मुकाबले और 5 T20 मैच भी खेलेगी। इन तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मैदान पर नजर आ सकते हैं। यानी अब इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी होने जा रही है। फैंस को 19 अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा।

क्या रोहित शर्मा ही करेंगे टीम की कप्तानी?

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर सकते हैं। देखना होगा कि क्या इस सीरीज में भारतीय कप्तान वही रूप दिखाएंगे जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दिखाई दिया था। हालांकि विराट कोहली और रोहित शर्मा का टीम में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत इस दौरे से बाहर हो चुके हैं। दरअसल दोनों ही खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह इस दौरे पर नहीं जा पाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट टीम से बाहर भी हो सकते हैं। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज बेहद अहम होने वाली है। हालांकि कुछ लोग यह भी मानते हैं कि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2027 तक टीम में बने रहेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews