Ind vs BAN Ishan Kishan: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज, ईशान किशन ने किया धमाल

Ind vs BAN Ishan Kishan: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज, ईशान किशन ने किया धमाल

Ind vs BAN Ishan Kishan : आज भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच है जो कि चटगांव में खेला जा रहा है। बता दें खेल के शुरूआत में टीम इंडिया ने बैटिंग करते 410 रन बनाए हैं। इस दौरान ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलते हुए कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बता दें कि ईशान ने दोहरा शतक जड़ें। वहीं, बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन और शाकिब अल हसन ने 2-2 विकेट लिए।

131 गेंदों में बनाए 210 रन

दरअसल, ईशान किशन ने रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ते हुए 131 गेंदों में 210 रन बनाए। जिसमें 24 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनके इस शानदारी पारी के बाद कई दिग्गजों के रिकॉर्ड टूट गए। खेल के दौरान कोहली और ईशान ने 190 गेंदों का सामना किया। केवल इतना ही नहीं, कोहली ने आउट होने से पहले 91 गेंदों पर अपनी बेहतर पारी खेली और 113 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने 11 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए।

इन खिलाड़ियों ने बनाएं इतने रन

वहीं, अगर बात करें शिखर धवन की तो वो कुछ गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने 6 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि कप्तान केएल राहुल मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया। सुंदर ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 17 गेंदों में 20 रन बनाए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews