IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ आकाश का जलवा, लंच तक महज 112/5 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी

IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ आकाश का जलवा, लंच तक महज 112/5 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी डगमगाती हुई दिखाई दे रही है। JSCA स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम का स्कोर महज 112 रन ही है और उसके 5 बल्लेबाज पवेलियन की और लौट गए है। जानकारी के अनुसार लंच के समय जो रूट 16 रन बनाकर नॉटआउट लौटे है। वहीं इससे पहले रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया और LBW आउट किया।

आकाश दीप ने डेब्यू में किया कमाल:

इससे पहले रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय किया। हालांकि शुरुआत में ओपनर्स ने तेजी से 47 रन बनाए। लेकिन भारत के लिए अपना डेब्यू कर रहे आकाश दीप ने बेन डकेट 11 रन पर आउट कर दिया और इंग्लैंड को एक बड़ा झटका दिया। इसके साथ ही अपना पहला मैच खेल रहे आकाश दीप ने ओली पोप और जैक क्रॉले को भी सस्ते में पवेलियन की और ज दिया। जिसके साथ ही इंग्लैंड ने 57 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।

वहीं दूसरी और रविचंद्रन अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को LBW करवाया। जानकारी के अनुसार बेयरस्टो ने शुरुआत अच्छी की लेकिन मात्र 37 रन ही बना सके। दरअसल जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह पर आज आकाश दीप ने भारत के लिए बतौर गेंदबाज डेब्यू किया है। आज के मैच में भारत दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरा है।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है :

भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज व आकाश दीप।

इंग्लैंड – बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिनसन, जेम्स एंडरसन व शोएब बशीर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews