न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है भारतीय टीम का वनडे का स्क्वाड, श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने वनडे सीरीज खेली थी, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम में बदलाव नजर आ सकते हैं। सभी की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के स्क्वाड पर टिकी हुई हैं। चलिए जानते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का संभावित स्क्वाड कैसा हो सकता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है भारतीय टीम का वनडे का स्क्वाड, श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी!

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। बता दें कि न्यूजीलैंड भारत दौरे पर आने वाली है, जिसमें टीम भारत के साथ तीन वनडे मुकाबले और पांच टी20 मुकाबले खेलेगी। भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए पहले ही टीम का ऐलान कर दिया गया है। अब सभी क्रिकेट फैंस की नजरें वनडे टीम पर टिकी हुई हैं। दरअसल, इस सीरीज में फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा दिखाई देंगे।

वहीं, हाल ही में खेली गई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया था। अब सवाल है कि क्या शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जाएगा।

टी20 सीरीज के लिए हो चुका है स्क्वाड का ऐलान

जानकारी दे दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। यही स्क्वाड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नजर आएगा, लेकिन इस स्क्वाड में भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में क्या उन्हें वनडे टीम के लिए चुना जाएगा, यह सवाल सभी फैंस के मन में उठ रहा है। हाल ही में खेली गई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शुभमन गिल को मौका दिया गया था, लेकिन उनका बल्ला पूरी तरह से फ्लॉप रहा। इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किया गया है। खराब फॉर्म को देखते हुए अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में उन्हें मौका दिया जा सकता है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल का फॉर्म वापस ढूंढने की कोशिश करेगी।

श्रेयस अय्यर वापसी के लिए तैयार

वहीं, इस स्क्वाड में श्रेयस अय्यर को भी चुना जा सकता है। बता दें कि श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग की समस्या से जूझना पड़ा था। हालांकि, अब श्रेयस अय्यर वापसी के लिए तैयार हैं। इस समय वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। श्रेयस को नेट पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है, जो साफ संकेत दे रहा है कि वह वापसी के लिए तैयार हैं।

केएल राहुल और ऋषभ पंत को मिल सकती है जगह

वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज में विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है, जिसमें देवदत्त पडिक्कल का नाम शामिल हो सकता है। देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों में शतक लगाए थे, ऐसे में उन्हें भी मौका दिया जा सकता है। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ऋषभ पंत को शामिल करने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, टी20 टीम में तिलक वर्मा का नाम शामिल है, ऐसे में उन्हें वनडे टीम से बाहर रखा जा सकता है। बैकअप के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा टीम में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए इन दोनों बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का संभावित ODI स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews