
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में माना जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच जो भी टीम हारेगी, वह एशिया कप 2025 से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल की रेस में बने रहने का मौका मिलेगा। इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला भी देखने को मिल सकता है। अगर पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को हरा देती है तो पाकिस्तान की नज़रें भारत पर होंगी। भारत ही पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचा सकता है।
दरअसल, श्रीलंका से जीतने के बाद पाकिस्तान भारत से जीतने की उम्मीद करेगा। भारत अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। अगर बांग्लादेश की टीम यह मुकाबला हार जाती है तो पाकिस्तान के लिए फाइनल आसान हो जाएगा।
भारत की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान
भारत और बांग्लादेश के बीच 24 सितंबर को सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश ने अपना पहला मुकाबला श्रीलंका से जीता था। ऐसे में बांग्लादेश भारत को हराकर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगा। जबकि अगर बांग्लादेश को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ता है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाला मुकाबला करो या मरो का होगा। दोनों टीमों में से जो भी टीम विजयी होगी, वही फाइनल में पहुंचेगी। ऐसे में 24 तारीख का मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की डोर भारत के हाथों में रहने वाली है।
भारत ने एशिया कप 2025 में दो बार हराया
जानकारी दें कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की दो बार भिड़ंत हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को लीग मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। जबकि दूसरा मुकाबला 21 सितंबर को खेला गया था, इस मुकाबले में भी भारत ने 7 विकेट से पाकिस्तान को हराया था। अगर भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला खेला जाता है तो 28 तारीख को यह मुकाबला देखने लायक होगा। क्या पाकिस्तान पिछले दो मुकाबलों का बदला ले पाएगा या फिर भारत इतिहास दोहराते हुए फिर से पाकिस्तान को लगातार शिकस्त देगा?
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

