IND vs Pak: रोहित शर्मा को आउट होने से बचाने के लिए अपने ही साथी से भिड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी, देखें वीडियो

IND vs Pak: रोहित शर्मा को आउट होने से बचाने के लिए अपने ही साथी से भिड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी, देखें वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दुबई में चल रहे एशिया कप (Asia Cup) के सुपर 4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। मैच की शुरुआत रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी से की। उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके लगाए लेकिन गलती से वो छठे ओवर की पहली गेंद पर कैच दे बैठे। रोहित शर्मा का यह कैच खुशदिल शाह ने लपक लिया उस समय क्रीज पर हारिस रऊफ बॉलिंग कर रहे थे। रोहित शर्मा को कैच होने से बचाने के लिए एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और वो खुद अपने साथी से जाकर टकरा गया।

हारिस रऊफ की गेंद पर रोहित शर्मा की गलती से गेंद हवा में चली गई। गेंद को कैच करने के लिए फखर जमां आगे बढ़े लेकिन खुशदिल शाह भी कैच लपकने की कोशिश में थे। कैच पकड़ने की कोशिश में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से टकरा गए। हालांकि, रोहित आउट होने से नहीं बच पाए और खुशदिल ने कैच लपक लिया।

Must Read- गुजरात के कच्छ में चोरों ने रातों-रात गायब की 400 घरों की छत, खिड़की और दरवाजे, जांच में जुटी पुलिस

रोहित शर्मा और केएल राहुल शुरुआती पारी में उतरे थे और दोनों ने इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 31 गेंदों में 54 रन टीम के लिए खड़े किए। रोहित के आउट होने के बाद केएल राहुल भी पवेलियन चले गए। उन्होंने 20 गेंदों में 28 रन बनाए। रोहित शर्मा एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।

मैच की शुरुआत में पाकिस्तान ने टॉस जीतते हुए पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। रोहित ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करते हुए दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को मौका दिया है। जबकि आवेश खान और दिनेश कार्तिक प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews