IND vs SA 1st T20 : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकटों से हराया

IND vs SA 1st T20 : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकटों से हराया

खेल,डेस्क रिपोर्ट। IND vs SA : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहाँ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 211 रन बनाए। ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड मिलर और रसी वान डर डुसेन ने तूफानी पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 131 रन की नाबाद साझेदारी की।

इस मैच में भारत की हार की सबसे बड़ी वजह गेंदबाजों का फ्लॉप शो रहा। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 43 रन दिए। वहीं, आवेश खान ने 4 ओवर में 35 रन खर्च कर दिए। हर्षल पटेल भी खासे महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 43 रन दिए। पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत भी प्रभावित नहीं कर सके। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल से सिर्फ दो ओवर ही करवाए।

यह है दोनों टीमें
भारत- ऋषभ पंत (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, टेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रिटोरियस, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या, केशव महाराज

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews