IND vs SA 3rd T20 : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराया

IND vs SA 3rd T20 : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराया

खेल,डेस्क रिपोर्ट। IND vs SA : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहाँ भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी 19.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से हर्षल पटेल ने चार विकेट झटके, जबकि युजवेंद्र चहल को तीन विकेट मिले। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर ये भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 7वीं हार के बाद जीत है।

ऋतुराज ने 30 गेंदों पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऋतुराज अपना विकेट गंवा बैठे। वे 35 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाकर आउट हुए। ऋतुराज के विकेट के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर सके और 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर तबरेज शम्सी की गेंद पर नॉर्त्जे को कैच थमा बैठे। श्रेयस 11 गेंदों 14 रन बना सके। इसमें दो छक्के शामिल हैं।

अगर आज टीम इंडिया मैच हारती है तो उन्हें सीरीज भी गंवानी पड़ेगी। इससे पहले भारत में साउथ अफ्रीका ने 2015 में वनडे और टी-20 सीरीज अपने नाम की थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। उसके बाद साउथ अफ्रीका कोई भी सीरीज भारत में नहीं जीत पाया है। ऐसे में आज का मैच ऋषभ पंत की टीम के लिए काफी अहम होने वाला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत- ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।

साउथ अफ्रीका- रेजा हेन्ड्रिक्स, रेसी वेन डर डुसेन, टेंबा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या, केशव महाराज।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews