IND vs SL T20 : श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

IND vs SL T20 : श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। एशिया कप (asia cup) के सुपर-4 का मुकाबला भारत और श्रीलंका (ind vs sl t20) के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले रवि बिश्नोई की जगह आर अश्विन को मौका मिला है।

भारत के लिए ये मुकाबला ‘करो या मरो’ वाला है। टीम इंडिया सुपर-4 राउंड का अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हार चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ मैच हारने पर भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो जाएगी। वहीं, श्रीलंका ने सुपर-4 राउंड का अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ जीता था। इस मैच को जीतने पर टीम का फाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा। हारने पर श्रीलंका के पास एक और मौका होगा। श्रीलंका को अभी पाकिस्तान से मैच खेलना है।

दोनों टीम इस प्रकार है-
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, आर.अश्विन, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिंदु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews