IND vs SL टेस्ट सीरीज 2026 का शेड्यूल आया सामने, 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

IND vs SL टेस्ट सीरीज 2026 का शेड्यूल सामने आ गया है। दरअसल भारतीय टीम अगस्त में नौ साल बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के तहत होने वाली इस दो मैचों की सीरीज पर दोनों टीमों की नजरें टिकी हैं।
IND vs SL टेस्ट सीरीज 2026 का शेड्यूल आया सामने, 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त 2026 में श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दरअसल श्रीलंका क्रिकेट ने आधिकारिक तौर पर इस दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा होगी, इसलिए दोनों टीमों के लिए हर मैच बेहद अहम रहेगा। करीब नौ साल बाद भारत श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच भी इस मुकाबले को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

दरअसल पहला टेस्ट मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में रहने की संभावना है, जबकि मेजबान श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

जानिए श्रीलंका में भारत का रिकॉर्ड कैसा है?

वहीं श्रीलंका में भारत का टेस्ट इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। बता दें कि भारतीय टीम ने पहली बार 1985 में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेली थी। तब से अब तक दोनों देशों के बीच श्रीलंका की सरजमीं पर 24 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 7 मैच अपने नाम किए हैं। 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं, जिससे दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि हाल के वर्षों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। श्रीलंका में खेले गए पिछले पांच टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज की है। साल 2017 के दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने तीनों टेस्ट जीतकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी। उससे पहले 2015 में भी भारत ने पहला टेस्ट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीतकर सीरीज 2-1 से जीती थी।

क्यों अहम है यह सीरीज?

दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज सिर्फ द्विपक्षीय मुकाबला नहीं होगी, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। मौजूदा WTC चक्र में भारतीय टीम 9 मैचों के बाद 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं श्रीलंका 44.44 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमें सीरीज जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews