टेस्ट क्रिकेट के 77 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा…! अब घर में हार से ज्यादा भारत के पास जीत का रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। मुकाबला पारी और 140 रनों से भारत ने जीत लिया। मैन ऑफ द मैच के लिए रविंद्र जडेजा को चुना गया। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद सिराज ने हासिल किए। मोहम्मद सिराज ने 7 विकेट चटकाए वहीं भारत के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े हैं।
टेस्ट क्रिकेट के 77 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा...! अब घर में हार से ज्यादा भारत के पास जीत का रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने तीसरे दिन ही मुकाबला खत्म कर दिया। पहले टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हरा दिया और 77 साल का हिसाब चुकता कर लिया। बता दें कि भारत ने पहली पारी में ही विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके चलते वेस्टइंडीज को इस मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। जहां टेस्ट मैच में 450 ओवर तक का खेल खेला जाता है, वहीं अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मात्र 217.2 ओवर में ही मैच खत्म हो गया।

पहली पारी में वेस्टइंडीज को मात्र 162 रनों के स्कोर पर भारतीय टीम ने ढेर कर दिया। वहीं दूसरी पारी भी वेस्टइंडीज की मात्र 146 रनों पर सिमट गई। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने तो कमाल किया ही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी।

रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया

बता दें कि मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन रविंद्र जडेजा ने किया। रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। पहले दिन और दूसरे दिन दोनों में मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। बता दें कि पहली इनिंग में मोहम्मद सिराज ने चार विकेट अपने नाम किए थे। इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने कुल सात विकेट चटकाए, जबकि रविंद्र जडेजा ने बल्ले और गेंदबाजी दोनों में कमाल किया। उन्होंने बल्लेबाजी में शानदार शतक जड़ा और गेंदबाजी में चार सफलताएं हासिल कीं, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत की शानदार गेंदबाजी

गेंदबाजी की बात की जाए तो भारत की ओर से कुलदीप यादव ने दो विकेट हासिल किए, वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी एक विकेट लिया। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी मात्र 146 के स्कोर पर समाप्त हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन एलेक अथानाजे ने बनाए। एलेक अथानाजे ने बल्ले से 38 रनों की पारी खेली, जबकि उनके अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने 25 और जिदान सील्स ने 22 रनों की पारी खेली। इन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 के स्कोर से ऊपर नहीं पहुंच पाया। रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में 104 रनों की पारी खेली और पूरे मैच में चार विकेट भी हासिल किए। भारत ने मुकाबला पारी और 140 रनों से जीत लिया।

77 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ

बता दें कि 77 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच घर में हार और जीत बराबर हैं। इस सीरीज से पहले वेस्टइंडीज दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम थी जिसके खिलाफ भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपने ही देश में जीत कम और हार ज्यादा दर्ज की थी, लेकिन अब यह संख्या बराबर हो चुकी है। अगर दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को जीत मिलती है, तो वह टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बना लेगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन:

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन:

तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलेक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews