IND vs WI : भारत ने वेस्ट इंडीज को 96 रनों से हराया, 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा

IND vs WI : भारत ने वेस्ट इंडीज को 96 रनों से हराया, 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में 96 रन से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 265 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 37.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

यह भी पढ़े…लहार : एसडीएम ने सालों से जमे अतिक्रमण को कराया मुक्त

हम आपको बता दें की भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 265 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। श्रेयस अय्यर (80) टॉप स्कोरर रहे, जबकि ऋषभ पंत ने भी बढ़िया 56 रन की पारी खेली वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अल्जारी जोसेफ और हैडन वॉल्श ने दो-दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़े…बड़ी खबर : कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध समाप्त

विंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने 39 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए, जबकि ओडिन स्मिथ ने मात्र 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 36 रन की तेज तरार पारी खेली। जबकि भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 3-3 विकेट आए। दीपक चाहर और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़े…श्रीनगर : बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर हुआ आतंकी हमला, पांच जवान घायल

दोनों टीमें इस प्रकार है-
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रुक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, हैडन वॉल्श, फैबियन एलन, ओडीयन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews