IND vs WI: पहले टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा भारत, केएल राहुल ने बल्ले से किया कमाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने गजब का प्रदर्शन किया। पहले वेस्टइंडीज की टीम को मात्र 162 के स्कोर पर समेट दिया, तो वहीं पहले दिन के अंत तक भारतीय टीम ने 121 रन के स्कोर पर मात्र दो विकेट खोए। केएल राहुल ने शानदार पारी खेली।
IND vs WI: पहले टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा भारत, केएल राहुल ने बल्ले से किया कमाल

इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि यह फैसला वेस्टइंडीज पर भारी पड़ गया। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। शुरुआती बड़े झटके मोहम्मद सिराज ने टीम को दिए, तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन की ओर भेज दिया। वेस्टइंडीज की पूरी टीम मात्र 162 रन के स्कोर पर सिमट गई।

दरअसल, वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन जस्टिन ग्रेप्स ने बनाए। जस्टिन ग्रेप्स के बल्ले से 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी निकली, जबकि कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं छू सका। हालांकि शाई होप की ओर से 26 रन निकले, लेकिन वह टीम को आगे नहीं ले जा सके।

पहले गेंदबाजी में किया कमाल

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मात्र 14 ओवर में तीन मेडन डालकर चार विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवर में तीन मेडन डालकर तीन विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव को दो सफलताएं हाथ लगीं, तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी एक विकेट अपने नाम किया। मोहम्मद सिराज ने कप्तान रोस्टन चेज, अथानाज़े और चंद्रपाल जैसे खिलाड़ियों का शिकार किया, तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने जॉन कैंपबेल और जॉन लेन जैसे खिलाड़ियों को आउट किया। हालांकि इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी को कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी।

भारत की शानदार बल्लेबाजी

भारत की ओर से न सिर्फ गेंदबाजी में कमाल देखने को मिला बल्कि बल्लेबाजी भी शानदार रही। पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि यशस्वी जायसवाल 36 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए, लेकिन केएल राहुल ने एक छोर संभाले रखा। वहीं एक बार फिर साईं सुदर्शन इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। पिछले कुछ पारियों पर नजर डाली जाए तो साईं सुदर्शन का बल्ला शांत रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पहले टेस्ट मैच में साईं सुदर्शन मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दिन के अंत तक केएल राहुल 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, तो वहीं उनके साथ भारतीय कप्तान शुभमन गिल 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत इस समय वेस्टइंडीज की टीम से 41 रन पीछे है

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

टेगेनरीन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews