WCL 2024: इंडिया चैंपियन्स ने लॉन्च की जर्सी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग में इंडिया चैंपियनयंस ने शुक्रवार को नई जर्सी का अनावरण किया।
India Champions

World Championship of Legends: क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, एक बार फिर फैंस अपने चहेते और पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान में क्रिकेट खेलते हुए देख सकेंगे, क्योंकि पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग (WCL) का शुरूआत होने वाला है। इस लीग में पूर्व खिलाड़ी को बल्ले और गेंद से धमाल मचाते हुए देखा जाएगा। वहीं, इसी सिलसिले में इंडिया चैंपियन्स ने शुक्रवार को नई जर्सी लॉन्च की है। आइए जानते हैं विस्तार से…

इंडिया चैंपियन्स ने लॉन्च की जर्सी

शुक्रवार को नई दिल्ली में 2007 T20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप विजेता सुरेश रैना के साथ आरपी सिंह और राहुल शर्मा की उपस्थिति में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग के लिए इंडिया चैंपियन्स की नई जर्सी लॉन्च की गई है। इस दौरान टीम मालिक सलमान अहमद, सुमंत बहल और जसपाल बहरा भी मौजूद रहे।

ये दिग्गज खिलाड़ी दिखेंगे मैदान में

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग में इंडिया चैंपियन्स में कई पुराने दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। इसमें युवराज सिंह, हरभजन सिंह सुरेश रैना, आरपी सिंह जैसे पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। आपको बता दें WCL इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह पुराने खिलाड़ियों को दोबारा मैदान में क्रिकेट खेलने का मौका प्रदान करता है।

WCL में शामिल हैं इतने देश

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग में कुल 6 देश शामिल हैं, जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान शामिल हैं। इस लीग की शुरूआत 3 जुलाई से होगा और मुकाबले एजबेस्टन (यूनाइटेड किंगडम) में खेले जाएंगे।

WCL मैच का शेड्यूल

  • 3 जुलाई- इंग्लैंड बनाम भारत और ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
  • 4 जुलाई- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड और पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
  • 5 जुलाई- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका और इंडिया बनाम वेस्टइंडीज
  • 6 जुलाई- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया और भारत बनाम पाकिस्तान
  • 7 जुलाई- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
  • 8 जुलाई- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 9 जुलाई- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान
  • 10 जुलाई- वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया और भारत बनाम साउथ अफ्रीका
  • 12 जुलाई- टीम 2 vs टीम 3 और टीम 1 vs टीम 4
  • 13 जुलाई- फाइनल मैच
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews