T20 World Cup 2024 में भारत का पूरा शेड्यूल, जानें कब-कब खेला जाएगा मैच, पढ़ें पूरी खबर

ग्रुप-ए में भारत समेत 5 टीमें शामिल की गई हैं। इसमें भारत, यूएसए और कनाडा ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जबकि पाकिस्तान और आयरलैंड की तरफ से टीम का ऐलान नहीं किया गया है।
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: IPL 2024 के कुछ दिनों के बाद T20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट की शुरूआत होगी। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में T20 विश्व कप के लिए खासा उत्साह नजर आ रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से भारत के टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि भारत का मुकाबला किन टीमों के साथ कब होगा। आइए जानते हैं विस्तार से…

भारत को रखा गया ग्रुप-ए में

T20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमें शामिल हो रही हैं। इनको अलग-अलग कुल 4 ग्रुपों में रखा गया है। सभी ग्रुप में 5 टीमें शामिल हैं। वहीं भारत की टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान, कनाडा, यूएसए और आयरलैंड की टीम को रखा गया है।

भारतीय मैच का पूरा शेड्यूल

T20 विश्व कप 2024 में भारत के मैच का आगाज 5 जून 2024 को होगा। पहले मैच में भारतीय टीम आयरलैंड की टीम के साथ भिड़ेगी। वही क्रिकेट का महा-मुकाबला 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। जबकि 12 जून को यूएसए के साथ और 15 जून को कनाडा के साथ मुकाबला खेला जाएगा। वहीं भारतीय समयानुसार रात 8 बजे सभी मैच खेले जाएंगे।

ग्रुप की इन टीमों ने नहीं किया स्क्वॉड का ऐलान

ग्रुप-ए में भारत समेत 5 टीमें शामिल की गई हैं। इसमें भारत, यूएसए और कनाडा ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जबकि पाकिस्तान और आयरलैंड की तरफ से टीम का ऐलान नहीं किया गया है। आपको बता दें मई महीने में आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी।

T20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह खिलाड़ी शामिल हैं।

रिजर्व खिलाड़ी- शुभमन गिल, खलील अहमद, रिंकू सिंह और अवेश खान।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews