IND vs NZ: भारत को चौथे T20 मैच में मिली करारी शिकस्त, न्यूजीलैंड ने 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स का तूफानी शतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा। न्यूजीलैंड ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये 26़0 रनों का लक्ष्य रखा, भारतीय टीम सिर्फ 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी।
IND vs NZ T20 Match

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के इस मैच में भारत को 87 रनों के बड़े अंतर से हराया है। इस मुकाबले के हीरो ग्लेन फिलिप्स रहे, जिन्होंने तूफानी शतक जड़ा। वहीं, जैकब डफी ने 4 विकेट अपने नाम किये।

बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 260 रन का टारगेट रखा, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। हालांकि भारतीय टीम सीरीज के लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है।

कैसी रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी?

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुरू से ही धुंआधार बल्लेबाजी की शुरूआत कर दी। ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुये सिर्फ 49 गेंदों पर 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने भी तूफानी अंदाज में खेलते हुए मात्र 25 गेंदों पर 65 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाये। पारी के अंत में नाथन स्मिथ ने नाबाद 6 रन और एडम मिल्ने ने नाबाद 1 रन बनाया।

इससे पहले फिन एलेन, टिम सीफर्ट और मार्क चैपमैन जैसे बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन फिलिप्स और ब्रेसवेल की आक्रामक पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 259 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, भारतीय टीम की ओर से मयंक यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किये।

भारत की खराब शुरूआत, बल्लेबाजी हुई फेल

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरूआत बेहद ही खराब रही। पहले ही ओवर में भारत के दो विकेट गिर गये। जैकब डफी ने संजू सैमसन (4 रन) और ईशान किशन (0 रन) के रूप में तगड़े झटके दिये। इसके बाद मैदान में कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे। अय्यर ने अभिषेक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिये 46 रनों की पार्टनरशिप की। मैथ्यू फिशर ने अभिषेक शर्मा को आउट कर इस साझेदारी का अंत कर दिया। अभिषेक ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 15 बॉल पर 27 रन बनाए. फिर एडम मिल्ने ने श्रेयस अय्यर (22 रन) को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया।

इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी (21 रन) और अक्षर पटेल (7 रन) रन बनाकर ​पवेलियन लौट गये। नमन ने दो छक्के और दो चौके की मदद से 13 बॉल पर 28 रनों का योगदान दिया। अर्शदीप सिंह के रूप में भारत का आठवां विकेट गिरा, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं तिलक वर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने चार विकेट लिए. जबकि मैथ्यू फिशर और मिचेल सेंटनर ने दो-दो विकेट अपने नाम किये।

भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews