दूसरी पारी में भारत की संभली हुई शुरुआत, यशस्वी जयसवाल हुए आउट, स्कोर पहुंचा 70 के पार

भारत ने अपनी दूसरी पारी की शानदार शुरुआत की है। दरअसल यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 72 रन जोड़ दिए हैं। हालांकि यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 284 रन पीछे है।
दूसरी पारी में भारत की संभली हुई शुरुआत, यशस्वी जयसवाल हुए आउट, स्कोर पहुंचा 70 के पार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अब रोमांचक मोड़ देखने को मिल रहा है। दरअसल पहली पारी में 46 पर आलआउट हो जाने के बाद अब भारत ने अपनी दूसरी पारी में संभली हुई शुरुआत की है। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। वहीं क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली टिके हुए हैं। रोहित ने 27 रन जोड़े हैं जबकि कोहली ने 0 रन बनाए हैं।

वहीं न्यूजीलैंड की पहली पारी की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए। जिसके चलते टीम ने भारत पर 356 रन की बड़ी बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड की और से रचिन रविंद्र ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 134 रन बनाए। जबकि Conway ने भी 91 रन की शानदार पारी खेली।

कैसे जीत सकता है भारत?

दरअसल अगर मैच में भारत की स्थिति पर नजर डाली जाए तो भारत अभी भी इस मुकाबले में जीत सकता हैं। हालांकि इसके लिए भारतीय बल्लेबाजों को कम से कम 2 दिन बैटिंग करना होगी और स्कोर बोर्ड पर लगभग 600 रन लगाने होंगे। वहीं भारत यदि ड्रॉ के लिए भी जाता है तो भारत को लंबी बैटिंग करनी होगी। हालांकि न्यूजीलैंड कोशिश करेगा कि भारत जल्द से जल्द दूसरी पारी में आलआउट हो जाए।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की टीम : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल और विलियम ओरुर्के।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews