भारत ने की शानदार वापसी, नितीश रेड्डी ने फिर बनाया मार्नस लाबुशेन को शिकार, स्टीव स्मिथ बन सकते हैं भारत के लिए परेशानी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की ओर भेज दिया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अब तक दो विकेट अपने नाम कर चुके हैं। जबकि एक बार फिर नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन को अपना शिकार बनाया है।
भारत ने की शानदार वापसी, नितीश रेड्डी ने फिर बनाया मार्नस लाबुशेन को शिकार, स्टीव स्मिथ बन सकते हैं भारत के लिए परेशानी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है। दूसरे दिन का पहला सेशन भारतीय टीम के नाम रहा है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 28 रन से शुरू हुई। वही लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 114 रन बना लिए थे। टीम ने अपने तीन विकेट गवा दिए हैं। भारतीय बॉलर जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किया। जबकि नीतीश रेड्डी ने भी एक विकेट अपने नाम किया है।

बता दें कि पहला दिन बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था। पहले दिन में मात्र 13.2 ओवर ही डाले जा थे। वहीं दूसरे दिन का खेल तय समय पर शुरू हो गया। हालांकि शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई टीम शानदार नजर आई। लेकिन कुछ समय बाद ही भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की।

जसप्रीत बुमराह ने दिए ऑस्ट्रेलिया को बड़े झटके

शुरुआती झटका भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को नाथन मैकस्वीनी के रूप में पहला झटका दिया। नाथन मैकस्वीनी 9 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार हो गए। वहीं उस्मान ख्वाजा को भी जसप्रीत बुमराह ने 21 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने संभाला। स्टीव स्मिथ क्रीज पर टिक कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि मार्नस लाबुशेन को नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना शिकार बना लिया। मार्नस लाबुशेन को 12 रन के स्कोर पर नीतीश रेड्डी ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवा दिया।

क्रीज पर टिके ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ

लंच तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने तीन विकेट गवा दिए थे। क्रीज पर ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ने अब तक 50 रन से ऊपर की पार्टनरशिप कर ली है। Steve Smith फिलहाल 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जबकि ट्रेविस हेड 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और नीतीश रेड्डी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। आज मैच के दौरान मौसम हल्का साफ नजर आ रहा है। बता दें कि इस मैच से पहले पांचो दिन बारिश के आसार जताए जा रहे थे पहले दिन का खेल है बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था। हालांकि आज का खेल पूरा खेला जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews