भारत पाकिस्तान के मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर का भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर अब दिग्गज अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बज़ीद खान ने भारत के स्क्वाड को लेकर बड़ी बात कही है।
भारत पाकिस्तान के मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर का भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

जल्द ही एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है और टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। भारत इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलेगा। जानकारी दे दें कि पाकिस्तान ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं अब दोनों टीमों के ऐलान के बाद फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि इस मुकाबले को लेकर विरोध भी हो रहा है।

वहीं अब इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बज़ीद खान ने भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर बड़ी बात कही। उनका कहना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी के कारण भारतीय टीम पर असर पड़ेगा और उनका जोश उतना अच्छा नहीं रहेगा।

क्या वाकई विराट कोहली और रोहित शर्मा की कमी खलेगी?

दरअसल, पीटीवी स्पोर्ट्स से बात करते हुए बज़ीद खान ने कहा कि भारतीय टीम में सभी खिलाड़ी उच्चस्तरीय हैं। अब किसी को भी देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि उनमें काबिलियत या क्षमता की कमी है, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा जिस तरह की ऊर्जा टीम में लाते हैं, भारत को उसकी कमी जरूर खलेगी। इसके साथ ही वाजिद खान ने भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने लगभग हर टीम के खिलाफ रन बनाए हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह प्रभावशाली नहीं रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि वह हमेशा से ही पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। चाहे तेज गेंदबाजी हो या कोई और कारण, सूर्यकुमार यादव समस्या से घिरे हुए दिखाई दिए हैं। जानकारी दे दें कि पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने अब तक कुल 5 T20 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने केवल 12.80 की औसत से 64 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है, जबकि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा रन बनाए हैं और रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर बोला है। ऐसे में क्या सच में इन दोनों खिलाड़ियों की कमी भारतीय टीम को खलेगी, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews