आज के मैच में इन दो खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर! यहां जानिए क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

आज होने वाले मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन पर सभी की नजर टिकी हुई है। क्या भारत अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को बदलेगा? संभावना जताई जा रही है कि आज मोहम्मद शमी की जगह हर्षित राणा को मौका दिया जा सकता है। हालांकि, यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरता है।
आज के मैच में इन दो खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर! यहां जानिए क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम बड़े बदलाव कर सकती है। आज भारत की प्लेइंग इलेवन में दो नए खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी।

संभावना जताई जा रही है कि आज के मुकाबले में मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह हर्षित राणा मैदान में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हर्षित राणा ने भारत के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में उन्हें आजमाया जा सकता है।

क्या भारतीय टीम अपने स्पिन कॉम्बिनेशन में भी बदलाव करेगी?

इसके अलावा, सभी क्रिकेट फैंस के मन में यह भी सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या भारतीय टीम अपने स्पिन कॉम्बिनेशन में भी बदलाव करेगी। दरअसल, इस स्क्वॉड में वरुण चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है, लेकिन अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के इस टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में क्या आज वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी? संभावना जताई जा रही है कि आज कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है, जबकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

दुबई की पिच स्पिनर्स के लिए बेहद शानदार

हालांकि, कुछ समय पहले तक यह संशय बना हुआ था कि क्या रोहित शर्मा भी इस मुकाबले में बाहर बैठेंगे। लेकिन केएल राहुल ने यह साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं और आने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। यानी आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रोहित शर्मा मैदान में उतर सकते हैं और भारतीय टीम उनकी कप्तानी में ही खेलेगी। दुबई की पिच स्पिनर्स के लिए बेहद शानदार मानी जाती है, जबकि इस पिच पर फास्ट गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिल रही है। मोहम्मद शमी ने दुबई के मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, अब देखना होगा कि अगर हर्षित राणा को मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

आज के मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews