India Squad For Sri Lanka T20 Series: आज होगा श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, हार्दिक पांड्या नहीं होंगे कप्तान

India Squad For Sri Lanka T20 Series: ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन अब यह खबर आ रही है कि उन्हें यह भूमिका नहीं दी जाएगी।
India Squad For Sri Lanka T20 Series: आज होगा श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, हार्दिक पांड्या नहीं होंगे कप्तान

India Squad For Sri Lanka T20 Series: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी20 फॉर्मेट के सबसे बेस्ट खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। दरअसल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत में उनका अहम योगदान था। हालांकि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ऐसा माना जा रहा था कि टी20 में टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी कप्तानी नहीं सौंपी जाएगी।

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के सुपरस्टार बैट्समेन सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या, जो कि 2024 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के उपकप्तान थे, को रोहित के संन्यास के बाद भी कप्तानी मिलना मुश्किल दिखाई दे रही है। हालांकि, कुछ खबरों के अनुसार, भले ही हार्दिक को फिलहाल टी20 टीम का कप्तान न बनाया जाए, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में वही टीम की कमान संभाल सकते हैं।

वर्कलोड और फिटनेस पर ध्यान

वहीं espncricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान चुने गए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस की वजह से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने से इनकार किया गया है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल या ऋषभ पंत हो सकते हैं।

दरअसल श्रीलंका के खिलाफ अपने आगामी दौरे के लिए टीम इंडिया ने 27 जुलाई से तीन टी20 मैचों की सीरीज की घोषणा की है। इसके बाद, भारतीय टीम तीन वनडे मैच भी खेलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, आज श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान किया जाएगा। वहीं नये हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इस चयन में सहायक रहेंगे। हार्दिक पांड्या ने निजी कारणों के आधार पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से अपना नाम वापस लिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews