T-20 WC Squad: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ इंडिया टीम का ऐलान, रोहित शर्मा बने कप्तान, जानें यहाँ

T-20 WC Squad: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ इंडिया टीम का ऐलान, रोहित शर्मा बने कप्तान, जानें यहाँ

खेल, डेस्क रिपोर्ट। टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में बस 1 महिना बाकी है। मैच की तैयारियां भी टीम ने शुरू कर दी है। 15 सदस्यों के इंडियन टीम की घोषणा भी हो चुकी है। रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। बता दें की T-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) की शुरुआत 16 अक्टूबर 2022 से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रही है। 23 अक्टूबर को इंडियन टीम और पाकिस्तान की टीम का घमासान टक्कर होगा। टीम में हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो चुकी है। उप-कप्तान केएल राहुल बने हैं।

यह भी पढ़े… Bank Privatization: इस महीने बिक जाएंगे दो बड़े बैंक! जानें कहीं आपका भी अकाउंट इन बैंकों में तो नहीं

टीम में विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर अश्विनी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, यूजेन्द्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और हर्ष पटेल शामिल हैं। स्टैन्ड बाय में श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी है।

आखिरी बार 2007 में भारत ने टी-20 जीता था। करीब 15 सालों से इंडियन क्रिकेट टीम टूर्नामेंट को जीतने में असफल रही है। वहीं दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा भी टी-20 वर्ल्ड कप से आउट हो चुके हैं। उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ, जिसके कारण वो टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल नहीं हो पाएंगे। एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई को भी इस साल टीम में जगह मिली है। हालांकि भारतीय टीम एशिया कप जीतने में असफल रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews