India Vs Australia T20 : भारत ने 6 विकेट से जीता मैच, सीरीज में 1-1 की बराबरी

India Vs Australia T20 : भारत ने 6 विकेट से जीता मैच, सीरीज में 1-1 की बराबरी

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। भारत और ऑस्ट्रेलिया (india vs australia) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर में खेला गय। जहाँ टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। गीले आउटफील्ड के कारण दो घंटे की देरी से शुरू हुआ यह मैच 8-8 ओवर का था।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने तय 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 20 गेंद पर 43 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। रोहित 20 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद रहे।

गौरतलब है कि 8वें ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका जमाकर भारत को फिनिश लाइन के पार पहुंचाने वाले दिनेश कार्तिक दो गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मैथ्यू वेड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews