India vs Bangladesh T20: भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी को चुना, मयंक और नीतीश ने किया डेब्यू

टी20 इंटरनेशनल में भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 14 मैच हो चुके हैं। जिसमें से भारत को 13 मैचों में जीत मिली। ग्वालियर में दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच खेल रहे हैं।
india vs bangladesh

India vs Bangladesh T20: रविवार को ग्वालियर के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेशी टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो कर रहे हैं। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का अवसर दिया। मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने मैच का डेब्यू किया।

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 14 मैच हो चुके हैं। जिसमें से भारत को 13 मैचों में जीत मिली। बांग्लादेश सिर्फ एक ही मैच जीतने में सफल रहा।

5 ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 39 रन (India vs Bangladesh Score)

अर्शदीप सिंह पहले ही ओवर में बांग्लादेश को झटका दे चुके हैं। दोनों सलामी बल्लेबाजों को तीन ओवर के अंदर ही पवेलीयन भेज दिया। लिटन दास 2 गेंद में केवल 4 रन ही बना सकें। वहीं पवरेज 9 रन में ही आउट हो गए है। बांग्लादेश 5 ओवर में 2 विकेट खोल चुका है और 39 रन ही बना पाया।

भारतीय टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी (Team India Playing 11)

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजु सैनसन, नीतीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, रियान पराग, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

बांग्लादेश टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी (Bangladesh Playing 11)

बांग्लादेश प्लेइंग 11 में नजमुल हुसैन शांतो, लिट्टन दास, परवेज हुसैन इमोन, जेकल अली, महमुदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरफुल इस्लाम शामिल हैं।

भारत vs बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल (T20 Series Schedule)

6 अक्टूबर को पहला मैच चल रहा है। 9 अक्टूबर शाम 7 बजे नई दिल्ली में सीरीज का दूसरा मैच होगा। वहीं 12 अक्टूबर शाम 7 बजे हैदराबाद में भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा मैच होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews