IND vs ENG ODI Series: वनडे में इंग्लैंड को चुनौती देगा भारत, 14 जुलाई से सीरीज का आगाज, कोहली-रोहित की वापसी, पढ़ें पूरी खबर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब 14 जुलाई से वनडे सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। वहीं शुभमन गिल कप्तानी करेंगे।
IND vs ENG

भारतीय टीम पहले आयरलैंड से टी20 सीरीज हारी और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत ने दोनों टीमों के खिलाफ टी20 सीरीज ही नहीं गंवाई बल्कि लगातार मैच भी हारी है, जिसके बाद भारत का प्रदर्शन टी20 रैंकिंग पर भी साफ दिखाई दिया है। फरवरी 2022 से टी20 की नंबर-1 टीम रही भारत की बादशाहत अब खत्म हो गई है। इंग्लैंड ने सीरीज जीतने के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। अब भारत इंग्लैंड के खिलाफ वनडे (ODI) सीरीज खेलने वाली है। जिसमें वह अच्छा प्रदर्शन कराना चाहेगी।

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इसमें सबसे खास बात यह है कि भारत कई बड़े बदलावों और स्टार खिलाड़ियों की वापसी के साथ मैदान पर उतरेगी। मैदान में विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी भी देखने को मिलेगी।

बता दें कि टी20 हार का बदला अब भारत वनडे सीरीज जीतकर लेना चाहेगी। इसलिए इस बार भारत की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक पर खास फोकस रखा जाएगा। हाल ही में हुए टी20 मैचों में मिली हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में कोच गौतम गंभीर भी बेहतरीन रणनीति के साथ खिलाड़ियों को मैदान में उतारेंगे।

कब से शुरू हो रही वनडे सीरीज?

बता दें कि भारत हर हाल में वनडे सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप देने की कोशिश करेगा। वहीं अगर तीन मैचों की वनडे सीरीज की बात करें तो 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज होगा। वहीं भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। उपकप्तान की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालेंगे।

कोहली रोहित की वापसी, बुमराह पर भरोसा

टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद इंग्लैंड की टीम जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं, भारतीय टीम की बल्लेबाजी में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। दूसरी ओर, स्टार तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारत का गेंदबाजी पहले की तुलना में अधिक मजबूत नजर आएगी। टीम को गेंदबाजी में बुमराह पर सबसे ज्यादा भरोसा रहेगा।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

  • 14 जुलाई 2026: पहला ODI, एजबेस्टन, बर्मिंघम
  • 16 जुलाई 2026: दूसरा ODI, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
  • 19 जुलाई 2026: तीसरा ODI, लॉर्ड्स, लंदन

कहां देखें लाइव मुकाबले?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीन वनडे मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार ऐप पर होगी।

भारत और इंग्लैंड की टीम

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड: रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews