India Vs Netherlands : भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से दी मात, 4 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर पहुंची भारतीय टीम

India Vs Netherlands : भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से दी मात, 4 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर पहुंची भारतीय टीम

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। भारत और नीदरलैंड (India Vs Netherlands) के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा मैच सिडनी में खेला गया। जहाँ भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से मैच हरा दिया है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़े…Yashoda Trailer: आज रिलीज होगा यशोदा फिल्म का ट्रेलर, वरुण धवन करेंगे हिंदी में लॉन्च

बता दें कि विराट ने 44 गेंदों पर 62, सूर्या ने 25 गेंदों पर 51 और रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन और पॉल वॉन मीकेरन ने 1-1 विकेट लिया। वहीं नीदरलैंड की ओर से टिम प्रिंगल ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला।

यह भी पढ़े…Indore ने फिर रचा इतिहास, अब इस काम में हासिल किया दुनिया में दूसरा स्थान

गौरतलब है कि इस जीत के साथ ग्रुप-2 में भारतीय टीम 4 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। और बांग्लादेश की टीम दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। अब भारत का मुकाबला 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेला जाएगा।

यह भी पढ़े…MP: यात्री कृपया ध्यान दें, अक्टूबर नवंबर में भोपाल-जबलपुर से चलेगी 9 स्पेशल ट्रेनें, देखें रुट-शेड्यूल

यह है दोनों टीम
भारत :- रोहित शर्मा(कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक( विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंड :- स्कॉट एडवर्ड्स( कप्तान और विकेटकीपर) मैक्स ओ’ दाउद, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड्ल, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमेन, टिम प्रिंगल, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, लोगन वान बीक, शरीज अहमद।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews