India Vs New Zealand T20 : न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को दी 21 रनों से शिकस्त, सीरीज में 1-0 की बढ़त

India Vs New Zealand T20 : न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को दी 21 रनों से शिकस्त, सीरीज में 1-0 की बढ़त

India Vs New Zealand T20 Match : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया। जहाँ न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को 21 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारतीय टीम 3 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।

बता दें कि इस हार के साथ रांची के मैदान पर भारत का अजेय रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले, यहां टीम ने कोई भी टी-20 मुकाबला नहीं गंवाया। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम की दूसरी हार है। इससे पहले टीम श्रीलंका से हारी थी। वहीं, भारतीय टीम पिछले करीब 15 महीने बाद टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से हारी है। इस मैच से पहले इस फॉर्मेट में कीवी टीम से भारत को पिछली हार 31 अक्तूबर 2021 को मिली थी। तब टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।

मैच में सूर्यकुमार और सुंदर के अलावा भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही। सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वहीं, भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। अर्शदीप ने चार ओवर में 51 रन लुटाए थे। उमरान ने एक ओवर में 16 रन, मावी ने दो ओवर में 19 रन और हार्दिक ने तीन ओवर में 33 रन लुटाए थे।

यह है दोनों टीम

भारत की प्लेइंग-11 : शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, ईशा सोढ़ी, और लोकी फर्ग्युसन।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews