INDvNZ 1st ODI: हैमिल्टन में टीम इंडिया पर पड़ी दोहरी मार, पहले मैच हारे और अब लगा जुर्माना

INDvNZ 1st ODI:  हैमिल्टन में टीम इंडिया पर पड़ी दोहरी मार, पहले मैच हारे और अब लगा जुर्माना

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को हेमिल्टन में खेला गया। सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारत की करारी हार हुई। इस मैच में टीम इंडिया ने 347 रन  का बड़ा लक्ष्य दिया, लेकिन इस टारगेट को भी टीम इंडिया के गेंदबाज बचाने में कामयाब नहीं हो सके। 349 रनों के लक्ष्य को कीवी टीम ने 48.1 ओवर में 6 विकेट हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे रॉस टेलर, जिन्होंने 57 गेंदों में नाबाद 109 रन बनाए. कप्तान टॉम लैथम ने भी 69 रनों की पारी खेली। साथ ही ओपनर हेनरी निकल्स ने 78 रन बनाए. भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. खासकर शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने जमकर रन लुटाए। शार्दुल ने एक विकेट के लिए 9 ओवर में 80 रन दे दिये और कुलदीप यादव ने 2 विकेट तो झटके लेकिन 10 ओवर में 84 रन दे डाले। इस हार के लिए टीम इंडिया के गेंदबाज खास तौर पर जिम्मेदार रहे। भारतीय टीम को वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया की मुसीबतें यहीं कम नहीं हुई और टीम के खिलाड़ियों पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना भी लगाया गया है। इसके चलते उनको मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना होगा। मैच रैफरियों के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के क्रिस ब्रॉड ने यह जुर्माना लगाया जब विराट कोहली की टीम गेंदबाजी करने के निर्धारित समय में चार ओवर धीमे फेंकने की दोषी पाई गई। आइसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक खिलाड़ी और खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जाता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews