15 फरवरी 2026 को भारत-पाकिस्तान के बीच होंगे 2 मैच, T20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में होगी भिड़ंत

क्रिकेट फैंस के लिए 15 फरवरी 2026 की तारीख बेहद खास होने वाली है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें दो अलग-अलग टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। एक मुकाबला T20 वर्ल्ड कप में होगा, तो दूसरा विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खेला जाएगा।
15 फरवरी 2026 को भारत-पाकिस्तान के बीच होंगे 2 मैच, T20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में होगी भिड़ंत

क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता यानी भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है। अब प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर है। साल 2026 में 15 फरवरी का दिन क्रिकेट इतिहास में यादगार बनने जा रहा है, जब एक ही दिन भारत और पाकिस्तान के बीच दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे।

इस दिन जहां भारतीय पुरुष टीम ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सामना करेगी, वहीं भारत की ‘ए’ महिला टीम भी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ‘ए’ टीम से भिड़ेगी। यह पहला ऐसा मौका होगा जब सीनियर पुरुष और जूनियर महिला टीमें एक ही दिन चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।

ACC ने जारी किया विमेंस एशिया कप का शेड्यूल

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने थाईलैंड के बैंकॉक में होने वाले विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 13 फरवरी से 22 फरवरी तक T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ‘ए’ में भारत ‘ए’, पाकिस्तान ‘ए’, यूएई और नेपाल को रखा गया है। वहीं, ग्रुप ‘बी’ में बांग्लादेश ‘ए’, श्रीलंका ‘ए’, मलेशिया और मेजबान थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम

भारतीय ‘ए’ महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 फरवरी को यूएई के खिलाफ करेगी। इसके बाद 15 फरवरी को टीम का बहुप्रतीक्षित मुकाबला पाकिस्तान ‘ए’ से होगा। टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेलेगी।

टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 20 फरवरी को खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 22 फरवरी को होगा।

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का शेड्यूल

13 फरवरी: पाकिस्तान ए बनाम नेपाल (सुबह 9:30 बजे)

13 फरवरी: भारत ए बनाम यूएई (दोपहर 12:30 बजे)

14 फरवरी: मलेशिया बनाम थाईलैंड (सुबह 9:30 बजे)

14 फरवरी: बांग्लादेश ए बनाम श्रीलंका ए (दोपहर 12:30 बजे)

15 फरवरी: यूएई बनाम नेपाल (सुबह 9:30 बजे)

15 फरवरी: भारत ए बनाम पाकिस्तान ए (दोपहर 12:30 बजे)

16 फरवरी: श्रीलंका ए बनाम मलेशिया (सुबह 9:30 बजे)

16 फरवरी: बांग्लादेश ए बनाम थाईलैंड (दोपहर 12:30 बजे)

17 फरवरी: भारत ए बनाम नेपाल (सुबह 9:30 बजे)

17 फरवरी: पाकिस्तान ए बनाम यूएई (दोपहर 12:30 बजे)

18 फरवरी: बांग्लादेश ए बनाम मलेशिया (सुबह 9:30 बजे)

18 फरवरी: श्रीलंका ए बनाम थाईलैंड (दोपहर 12:30 बजे)

20 फरवरी: सेमीफाइनल 1 और 2 (सुबह 9:30 और दोपहर 12:30 बजे)

22 फरवरी: फाइनल (दोपहर 12:30 बजे)

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews