Ind vs Eng: भारत आखिरी टेस्ट मैच जीतकर हासिल करेगा नई उपलब्धि, इस टीम से कर सकता है बराबरी

India

Ind vs Eng 5th Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अपने आखिरी पड़ाव में है। जिसका आखिरी मुकाबला धर्मशाला में 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत ने सीरीज में लगातार तीन मैचों की जीतकर सीरीज पर 3-1 की बढ़त बनाकर कब्जा कर लिया है। वहीं भारत के पास मैच जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। आइए जानते हैं विस्तार से…

इस टीम से करेगा बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मुकाबला जीत कर भारत साउथ अफ्रीका की बराबरी कर लेगा। बता दें भारत अभी तक अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की कुल 177 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि साउथ अफ्रीका ने कुल 178 मैचों में जीत हासिल की है।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम

  • 413 जीत- ऑस्ट्रेलिया
  • 392 जीत- इंग्लैंड
  • 183 जीत- वेस्टइंडीज
  • 178 जीत- साउथ अफ्रीका
  • 177 जीत- भारत

आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज खिलाड़ी शामिल हैं।

इंग्लैंड की ये रही प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, मार्क वुड, टॉम हार्टले, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन खिलाड़ी शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews