पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत और श्रीलंका विमेंस टीम के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पहले टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है। दरअसल भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है।
पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, जेमिमा रोड्रिग्स खेली अर्धशतकीय पारी

भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की टीम को 20 ओवर में मात्र 121 रन बनाने दिए और लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। भारतीय टीम ने 122 रनों के लक्ष्य को मात्र 14.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

वहीं इस मुकाबले में दो युवा खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ। दोनों ही मध्य प्रदेश की खिलाड़ी हैं। डॉक्टर ए. एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैष्णवी शर्मा और श्रीचरणी को प्लेइंग 11 में जगह मिली। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना पहला मुकाबला खेला। हालांकि वैष्णवी शर्मा मुकाबले में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सकीं, लेकिन श्रीचरणी ने एक शानदार सफलता हासिल की।

श्रीलंका की बल्लेबाजी नाकाम रही

मध्य प्रदेश की वैष्णवी शर्मा ने मुकाबले में चार ओवर गेंदबाजी की और मात्र 16 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं श्रीचरणी ने चार ओवर में 30 रन देकर एक सफलता हासिल की। दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने भी एक सफलता हासिल की। दरअसल श्रीलंका की तीन खिलाड़ी रन आउट हो गईं, जिसके चलते टीम बड़े स्कोर की ओर आगे नहीं बढ़ सकी। टीम की ओर से विश्मी गुणरत्ने ने 39 रनों की पारी खेली, जबकि चमारी अथापथु ने मात्र 15 रन बनाए। वहीं हसनी परेरा ने 20 रनों की पारी खेली और हर्षिता समरविक्रमा ने 21 रनों की पारी खेली। टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।

जेमिमा रोड्रिग्स ने 44 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली

122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम ने मात्र 13 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। शैफाली वर्मा मात्र नौ रन बनाकर काव्या कविंदी का शिकार बन गईं। वहीं एक छोर से स्मृति मंधाना ने टीम को संभाले रखा। स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में मंधाना ने चार चौके लगाए। हालांकि टीम का दूसरा विकेट 67 रन पर गिर गया, लेकिन इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने टीम को जीत दिलाई। जेमिमा रोड्रिग्स ने 44 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली। रोड्रिग्स ने 10 चौके लगाए, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 16 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी।

वहीं इस दौरान स्मृति मंधाना ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय और दुनिया की दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। स्मृति मंधाना ने अपने टी20 करियर के 154 मैचों में यह कारनामा किया है। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल सूजी बेट्स ने हासिल की थी, जिनके नाम करियर में 4716 रन दर्ज हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews